ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news chopan police seized 37 650 tonnes of illegal coal one arrested

Sonbhadra News: चोपन पुलिस ने पकड़ा 37.650 टन अवैध कोयला, एक गिरफ्तार.

चोपन थाना पुलिस ने 37.650 टन अवैध कोयला लदा ट्रक बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 19 अक्टूबर की रात प्रीतनगर चौकी के सामने चोपन-बकासला मार्ग पर ट्रक संख्या UP63 BT 0135 को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी राजीव कुमार भारती निवासी दुद्धी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

sonbhadra

4:02 PM, Oct 20, 2026

Share:

Sonbhadra News: चोपन पुलिस ने पकड़ा 37.650 टन अवैध कोयला, एक गिरफ्तार.
logo

चोपन थाने में 37.650 टन अवैध कोयला बरामदगी के मामले में गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस टीम।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

चोपन थाना पुलिस ने अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 37.650 टन कोयला लदा एक ट्रक बरामद किया है। पुलिस ने ट्रक संख्या UP63 BT 0135 के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजीव कुमार भारती (करीब 38 वर्ष), निवासी झारोकला, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। पुलिस प्रेस नोट के अनुसार, यह कार्रवाई 19 अक्टूबर 2026 की रात करीब 11:41 बजे चोपन क्षेत्र के प्रीतनगर चौकी के के निकट मार्ग पर की गई। पुलिस का कहना है कि ट्रक में बिना वैध कागजात के कोयले का परिवहन किया जा रहा था। मामले में थाना चोपन पर मु.अ.सं. 0402/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2), 317(2) और 317(5) में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। बरामदगी में एक मोबाइल फोन और 1,000 रुपये नकद भी शामिल हैं। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता सहित चौकी और थाने के पुलिसकर्मी शामिल रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.