Sonbhadra News: अनपरा तापीय परियोजना में स्वच्छता अभियान जारी, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया श्रमदान.
अनपरा तापीय परियोजना में रविवार को ‘स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत अभियान’ के तहत सीआईएसएफ मैदान एवं शिव मंदिर परिसर में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। सीजीएम इं. अजय कुमार कटियार के नेतृत्व में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने श्रमदान कर परिसर की साफ-सफाई की। सीजीएम ने स्वच्छता को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए सभी से अपने आवास और कार्यस्थल को स्वच्छ रखने का आह्वान किया।
sonbhadra
6:05 PM, May 24, 2026
Share:


आगामी रविवार को भी स्वच्छता अभियान जारी रहेगा।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
भारत सरकार के ‘स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत अभियान’ के तहत अनपरा तापीय परियोजना प्रबंधन द्वारा कॉलोनी परिसर में प्रत्येक रविवार को चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान के क्रम में रविवार को सीआईएसएफ मैदान एवं शिव मंदिर प्रांगण में वृहद श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का नेतृत्व परियोजना प्रमुख एवं मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) इं. अजय कुमार कटियार ने किया। सुबह सात बजे से शुरू हुए इस अभियान में परियोजना के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए परिसर की साफ-सफाई की। इस दौरान सीजीएम इं. अजय कुमार कटियार ने स्वयं श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया और सभी को अपने आवासीय परिसर व कार्यस्थल को स्वच्छ रखने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान का उद्देश्य प्लांट एवं कॉलोनी परिसर को स्वच्छ, सुंदर और रोगमुक्त बनाना है। स्वच्छ वातावरण से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने लोगों से प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा घरेलू कचरे को निर्धारित कूड़ेदान या कचरा वाहन में ही डालने की अपील की। साथ ही आवासों के पीछे की गलियों में कचरा न फेंकने की सलाह दी। सीजीएम ने कहा कि व्यक्तिगत और सामूहिक प्रयासों से ही स्वच्छ एवं हरित परिसर का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने आगामी रविवार को सीआईएसएफ ग्राउंड के शेष भाग में भी श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किए जाने की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों से अभियान में भागीदारी की अपील की। कार्यक्रम में अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, लेखाधिकारी, केमिस्ट, अवर अभियंता सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं बच्चों ने भाग लेकर स्वच्छता अभियान को सफल बनाया।
