मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news cleanliness campaign on the banks of son river cleanliness oath was administered to the people

Sonbhadra News: सोन नदी तट पर स्वच्छता अभियान, लोगों को दिलाई गई स्वच्छता शपथ.

गोठानी में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के तहत सोमनाथ मंदिर घाट, सोन नदी तट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में जिला परियोजना अधिकारी महेन्द्र गौतम ने लोगों को नदियों को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई। इस दौरान घाट की साफ-सफाई के साथ वृक्षारोपण भी किया गया।

sonbhadra

3:04 PM, Mar 28, 2026

Share:

Sonbhadra News: सोन नदी तट पर स्वच्छता अभियान, लोगों को दिलाई गई स्वच्छता शपथ.
logo

जिला परियोजना अधिकारी महेन्द्र गौतम ने उपस्थित लोगों को नदियों को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त बनाए रखने की शपथ दिलाई।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत शनिवार को वन विभाग एवं पंचायती राज विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पंचायत गोठानी स्थित सोमनाथ मंदिर घाट, सोन नदी तट पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं, स्थानीय ग्रामीणों एवं अधिकारियों की सहभागिता से घाट क्षेत्र की साफ-सफाई की गई और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में जिला परियोजना अधिकारी महेन्द्र गौतम ने उपस्थित लोगों को नदियों को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वच्छ जल स्रोत न केवल पर्यावरण के लिए आवश्यक हैं, बल्कि मानव जीवन के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। यदि नदियों को प्रदूषण से बचाया जाए तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ जल उपलब्ध कराया जा सकता है। अभियान के दौरान सोन नदी के किनारे जमा कचरे को हटाया गया और आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की गई। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे नियमित रूप से स्वच्छता बनाए रखें और नदियों में कचरा न डालें। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत कम्पोजिट विद्यालय चोपन में चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वच्छता, जल संरक्षण तथा पर्यावरण सुरक्षा जैसे विषयों पर अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति प्रस्तुत की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कविता यादव उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को जन आंदोलन बनाना समय की आवश्यकता है और इसके लिए हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान धर्म ने भी लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर काशीराम (एडीओ पंचायत), सुषमा (सेक्रेटरी), अभिषेक यादव (गंगा वालंटियर), अजीत सिंह (प्रधानाचार्य), प्रमोद (जेआरएफ), दिनेश (वन दरोगा) सहित अन्य कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.