ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news cleanliness campaign started in anpara thermal project officers and employees donated labor

Sonbhadra News: अनपरा तापीय परियोजना में चला स्वच्छता अभियान, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया श्रमदान.

अनपरा तापीय परियोजना में रविवार को 'स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत अभियान' के तहत हाथी पार्क में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। मुख्य महाप्रबंधक इंजीनियर अजय कुमार कटियार के नेतृत्व में अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारों ने श्रमदान किया। अभियान का उद्देश्य कॉलोनी और परियोजना परिसर को स्वच्छ, सुंदर व रोगमुक्त बनाना है। परियोजना प्रबंधन ने बताया कि यह अभियान अगले रविवार को भी जारी रहेगा।

sonbhadra

7:01 PM, Jun 28, 2026

Share:

Sonbhadra News: अनपरा तापीय परियोजना में चला स्वच्छता अभियान, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया श्रमदान.
logo

अनपरा तापीय परियोजना के हाथी पार्क में स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान करते अधिकारी और कर्मचारी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

सोनभद्र।

अनपरा तापीय परियोजना प्रबंधन ने भारत सरकार के 'स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत अभियान' के तहत कॉलोनी परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। रविवार को कॉलोनी के हाथी पार्क में सुबह सात बजे से परियोजना प्रमुख एवं मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) इंजीनियर अजय कुमार कटियार के नेतृत्व में वृहद श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान में बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। मुख्य महाप्रबंधक इंजीनियर अजय कुमार कटियार ने स्वयं श्रमदान करते हुए कहा कि 'स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण ही सच्ची उन्नति का आधार है'।

विज्ञापन

Img

उन्होंने यह भी बताया कि अभियान का उद्देश्य प्लांट और कॉलोनी परिसर को स्वच्छ, सुंदर और रोगमुक्त बनाना तथा नागरिकों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से अभियान में शामिल होने की अपील की। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता इंजीनियर ज्ञानेंद्र सिंह, इंजीनियर रामज्ञान सिंह, इंजीनियर वेदप्रकाश विश्वकर्मा, सहायक अभियंता इंजीनियर अजय सिंह, इंजीनियर पंकज पांडेय, इंजीनियर त्रियुगी नारायण सहित संगठनों के पदाधिकारी वीके आनंद, अभिषेक सिंह, मुकेश जायसवाल, राजकुमार सिंह, सीलियम मसीह, जितेंद्र जायसवाल, राजकुमार और प्रभाकर सिंह समेत बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। वही परियोजना प्रबंधन ने बताया कि यह स्वच्छता अभियान अगले रविवार को भी जारी रहेगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.