मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news cleanliness fortnight concluded in ntpc rihand cleanliness is the main objective as per the goals of swachh bharat mission

Sonbhadra News: एनटीपीसी रिहंद में स्वच्छता पखवाड़ा संपन्न, स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्यों के अनुरूप स्वच्छता मुख्य उद्देश्य.

एनटीपीसी रिहंद में 16 से 31 मई 2026 तक आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस दौरान स्वच्छता जागरूकता अभियान, वृक्षारोपण, नुक्कड़ नाटक, स्वच्छता शपथ, प्रतियोगिताएं और "अपशिष्ट से समृद्धि" विषयक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। परियोजना के अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यालयों, सीआईएसएफ और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

sonbhadra

10:15 PM, May 31, 2026

Share:

Sonbhadra News: एनटीपीसी रिहंद में स्वच्छता पखवाड़ा संपन्न, स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्यों के अनुरूप स्वच्छता मुख्य उद्देश्य.
logo

अभियान के तहत स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता से जुड़ी कई गतिविधियां आयोजित की गईं।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

सोनभद्र।

एनटीपीसी रिहंद में 16 से 31 मई 2026 तक स्वच्छता पखवाड़ा का सफल आयोजन किया गया। सोनभद्र के बीजपुर स्थित इस परियोजना में आयोजित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्यों के अनुरूप स्वच्छता, अभिलेख प्रबंधन और कार्यस्थल सुधार को बढ़ावा देना था। परियोजना के सभी विभागों, अनुभागों और कल्याण निकायों ने इसमें सक्रिय रूप से भाग लिया। पखवाड़े की शुरुआत 16 मई, 2026 को प्रभात फेरी और स्वच्छता शपथ के साथ हुई।

इसमें परियोजना प्रमुख सहित अधिकारी, कर्मचारी, परिसर स्थित विद्यालय, सीआईएसएफ और अन्य सहयोगी संस्थाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। अभियान के दौरान आवासीय परिसर स्थित विद्यालयों, सब्जी मंडी और परियोजना के आसपास के गांवों में स्वच्छता अभियान चलाए गए। सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ेदान भी रखवाए गए। स्वच्छता जागरूकता, स्वच्छता वार्ता और सिंगल यूज प्लास्टिक के संबंध में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया गया। बालिका सशक्तिकरण अभियान में भाग ले रही बालिकाओं के लिए स्वच्छता जागरूकता पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया, साथ ही एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। "अपशिष्ट से समृद्धि" थीम के तहत सब्जी मंडी में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

Img

लोगों में स्वच्छता की अलख जगाने के लिए निबंध, नारा, ड्राइंग और पेंटिंग जैसी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। आवासीय परिसर के साथ-साथ आसपास के जनमानस को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए गए। पखवाड़े भर चली गतिविधियों की परियोजना प्रमुख श्री संजय असाटी ने सराहना की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण और साफ-सफाई हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि सभी ने आयोजित गतिविधियों में भाग लेकर स्वच्छता के महत्व को रेखांकित किया है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.