ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news cleanliness is service 2026 campaign in ntpc rihand message of cleanliness given through street play

Sonbhadra News: एनटीपीसी रिहंद में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का संदेश.

एनटीपीसी रिहंद में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान चलाया जा रहा है। बीजपुर बस स्टैंड पर नुक्कड़ नाटक और कार्यशाला के जरिए कचरा प्रबंधन व गीले-सूखे कचरे के पृथक्करण की जानकारी दी गई। अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करना है।

sonbhadra

9:09 PM, Sep 29, 2026

Share:

Sonbhadra News: एनटीपीसी रिहंद में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का संदेश.
logo

बीजपुर में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक करते कलाकार।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

एनटीपीसी रिहंद ने 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2026 तक 'स्वच्छता ही सेवा–2026' अभियान शुरू किया है। इसका मकसद लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और भागीदारी बढ़ाना है। इस अभियान के तहत स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और कचरे के सही निपटान के लिए नुक्कड़ नाटक आयोजित किया गया। नाटक के जरिए लोगों को स्वच्छता का महत्व, कचरे का सही प्रबंधन और गीले-सूखे कचरे को अलग करने के बारे में बताया गया। बीजपुर बस स्टैंड पर 'सुरक्षित अपशिष्ट प्रबंधन' पर एक कार्यशाला भी हुई। इसमें स्थानीय समुदाय को कचरे को स्रोत पर ही अलग करने, उसे सुरक्षित तरीके से संभालने और सही ढंग से निपटाने की जानकारी दी गई। एनटीपीसी रिहंद इस अभियान से स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने और समाज के हर वर्ग को इसमें शामिल करने की कोशिश कर रहा है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.