Sonbhadra News: खलियारी पीएचसी पर सीएम आरोग्य मेले का आयोजन, 65 मरीजों का हुआ उपचार.
नगवां ब्लॉक स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खलियारी में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में 65 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित सिंह ने बताया कि अधिकांश मरीज बुखार, खांसी और मधुमेह से पीड़ित थे। वहीं 12 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई तथा दो महिलाओं का सुरक्षित प्रसव भी कराया गया।
sonbhadra
5:28 PM, Jul 12, 2026
Share:


मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में गर्भवती महिला का स्वास्थ्य परीक्षण करतीं स्वास्थ्यकर्मी।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: कन्हैया लाल यादव, नगवां।
सोनभद्र।
विज्ञापन
नगवां ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खलियारी पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 65 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित सिंह ने बताया कि मेले में पहुंचे अधिकांश मरीज बुखार, खांसी और मधुमेह (शुगर) से संबंधित समस्याओं से पीड़ित थे। सभी मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श एवं दवाएं उपलब्ध कराई गईं। एएनएम सरस्वती देवी ने बताया कि मेले में 12 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई। इस दौरान उनका वजन, रक्तचाप (बीपी), हीमोग्लोबिन (एचबी) एवं एचआईवी जांच की गई तथा आयरन, कैल्शियम और फोलिक एसिड की दवाएं वितरित की गईं। उन्होंने बताया कि दो महिलाओं का सुरक्षित प्रसव भी कराया गया। लैब टेक्नीशियन पवन कुमार ने बताया कि 10 मरीजों की हीमोग्लोबिन, मलेरिया, टाइफाइड और शुगर की जांच की गई। सभी जांच रिपोर्ट सामान्य रही और कोई भी मरीज पॉजिटिव नहीं पाया गया। आरोग्य मेले में खलियारी, पंडरी, रायपुर, सुअरसोत, तेनूडाही, कजियारी, माची सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचे। चिकित्सकों ने लोगों से मौसम जनित बीमारियों से बचाव के लिए स्वच्छता बनाए रखें।
