ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news collective vande mataram will echo in babhni on 25th september students and citizens will sing together

Sonbhadra News: 25 सितंबर को बभनी में गूंजेगा सामूहिक वन्दे मातरम्, एक साथ गायन करेंगे विद्यार्थी और नागरिक.

बभनी के कारीडाड़ चपकी स्थित बिरसा मुंडा सरस्वती विद्या मंदिर में 25 सितंबर को सामूहिक वन्दे मातरम् कार्यक्रम होगा। सुबह 11 बजे होने वाले आयोजन में विद्यार्थी, शिक्षक, अभिभावक और नागरिक सामूहिक गायन करेंगे। ‘नमामि भारतम्’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को वन्दे मातरम् के इतिहास और स्वतंत्रता आंदोलन में इसकी भूमिका से परिचित कराया जाएगा।

sonbhadra

11:41 AM, Sep 24, 2026

Share:

Sonbhadra News: 25 सितंबर को बभनी में गूंजेगा सामूहिक वन्दे मातरम्, एक साथ गायन करेंगे विद्यार्थी और नागरिक.
logo

बिरसा मुंडा सरस्वती विद्या मंदिर, कारीडाड़ चपकी के भवन का दृश्य।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

बभनी ब्लॉक स्थित बिरसा मुंडा सरस्वती विद्या मंदिर, कारीडाड़ चपकी में 25 सितंबर 2026 को सामूहिक वन्दे मातरम् कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे होगा। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के मार्गदर्शन में यह देशव्यापी 'नमामि भारतम्' अभियान का हिस्सा है। यह आयोजन 'वन्दे मातरम्' गीत के 150वें वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के तहत देश के 25,000 से ज्यादा स्थानों पर एक करोड़ से अधिक विद्यार्थी, शिक्षक, अभिभावक और नागरिक एक साथ गायन करेंगे। कार्यक्रम का मकसद सिर्फ सामूहिक गायन नहीं है, बल्कि नई पीढ़ी को 'वन्दे मातरम्' की ऐतिहासिक यात्रा, इसके राष्ट्रीय महत्व और स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणा देने वाली विरासत से जोड़ना भी है। इसका एक मुख्य उद्देश्य यह है कि विद्यार्थी 'वन्दे मातरम्' को सिर्फ एक गीत के रूप में न जानें, बल्कि इसके पीछे छिपे स्वतंत्रता, आत्मसम्मान, मातृभूमि-प्रेम, त्याग, एकता और राष्ट्रीय चेतना के इतिहास को भी समझें। इस अवसर पर विद्यालयों में विद्यार्थियों को 'वन्दे मातरम्' की रचना, स्वतंत्रता आंदोलन में इसकी भूमिका और राष्ट्रीय गीत के रूप में इसके महत्व के बारे में बताया जाएगा। इससे वर्तमान पीढ़ी की राष्ट्रीय और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार सिंह ने लोगों से इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.