Sonbhadra News: पुलिस का सराहनीय कार्य, 900 किमी पीछा व 50 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल कर चोर के घर से निकाला चोरी का माल.
रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने 900 किलोमीटर दूर मध्य प्रदेश से चोरी का माल बरामद किया है। पुलिस ने नौ दिन की कार्रवाई के बाद एक चोर के घर से 75 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन बरामद कर पीड़ित को सौंप दिया।
sonbhadra
12:52 PM, Dec 2, 2025
Share:


अरिहंत होटल में हुए चोरी का पुलिस ने किया खुलासा।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने 900 किलोमीटर दूर मध्य प्रदेश से चोरी का माल बरामद किया है। पुलिस ने नौ दिन की कार्रवाई के बाद एक चोर के घर से 75 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन बरामद कर पीड़ित को सौंप दिया।
यह मामला 22-23 नवंबर की रात का है। रॉबर्ट्सगंज के अरिहन्त होटल में एक विवाह समारोह चल रहा था। लखनऊ निवासी संतोष त्रिपाठी का बैग चोरी हो गया, जिसमें 75 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन था। संतोष त्रिपाठी ने अगले दिन थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने इस मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा को चोर और चोरी का माल बरामद करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इसके बाद प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में उपनिरीक्षक महेंद्र यादव, मुख्य आरक्षी चंद्रकेश पांडे और आरक्षी अविनाश की एक टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने होटल और आसपास के 50 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान हुई। जांच में पता चला कि चोर मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के थाना गोड़ा क्षेत्र का निवासी निखिल है।
पुलिस टीम सोनभद्र से मध्य प्रदेश के लिए रवाना हुई। छह दिनों तक टीम ने निखिल के गांव में रहकर उसकी तलाश की। स्थानीय थाना गोड़ा पुलिस और गांव के मुखिया की सहायता से चोर निखिल के घर पर दबिश दी गई। वहां से चोरी किए गए 75 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन बरामद किए गए। 1 दिसंबर को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद चोरी का सामान पीड़ित संतोष त्रिपाठी को सौंप दिया गया। आरोपी निखिल अभी फरार है, और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।



