Sonbhadra News: बाल विवाह रोकने में समिति ने पाई कामयाबी, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई.
जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन (जेआरसी) के सहयोगी संगठन ग्राम स्वराज समिति ने मंदिर पर हो रहे बाल विवाह को रोका और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गईं।
sonbhadra
8:42 PM, Aug 13, 2025
Share:


बाल विवाह रोकने के दौरान मौके पर मौजूद लोग।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
बुधवार को आपसी से हो रहे एक बाल विवाह को रोकने में संगठन ने कामयाबी हासिल की है। जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन (जेआरसी) के सहयोगी संगठन ग्राम स्वराज समिति को विश्वासनीय सूचना मिली थी कि दुद्धी ब्लॉक के विण्ढमगंज में एक मंदिर में नाबालिग लड़का-लड़की की शादी होने की तैयारी जोरों से चल रही है। मौके पर पहुंची समिति के सदस्यों ने जांच में पाया गया कि दोनों की उम्र विवाह योग्य नहीं थी। जिसके बाद जिला प्रशासन की मदद से शादी को रोक दिया गया और कानूनी कार्रवाई अमल में लाकर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
कार्रवाई के समय मौके पर चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट, पुलिस विभाग और ग्राम स्वराज समिति के सदस्य मौजूद थे। इस दौरान ग्राम स्वराज समिति के निदेशक महेशानंद भाई ने बताया कि जिले में धर्मगुरुओं और पुरोहितों के बीच बाल विवाह के नुकसान और बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के बारे में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसका व्यपाक स्तर पर सकारात्मक असर भी दिख रहा है। उन्होंने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में घोरावल, चतरा, दुद्धी और चोपन ब्लॉक में सबसे ज्यादा बाल विवाह के मामले सामने आए हैं। फिर भी समिति द्वारा बाल विवाह रोकने का अभियान बदस्तूर जारी रहेगा।



