ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news communicable disease control awareness campaign conducted in 125 council schools of babhni

Sonbhadra News: बभनी के 125 परिषदीय विद्यालयों में चला संचारी रोग नियंत्रण जागरूकता अभियान.

बभनी विकासखंड के 125 परिषदीय विद्यालयों में गुरुवार को संचारी रोग नियंत्रण को लेकर जागरूकता अभियान चला। छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाकर डेंगू-मलेरिया से बचाव के उपाय बताए गए। बुखार होने पर मरीज को तत्काल सरकारी अस्पताल ले जाने और आसपास साफ-सफाई रखने के लिए प्रेरित किया गया।

sonbhadra

3:47 PM, Oct 1, 2026

Share:

Sonbhadra News: बभनी के 125 परिषदीय विद्यालयों में चला संचारी रोग नियंत्रण जागरूकता अभियान.
logo

बभनी के परिषदीय विद्यालयों में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाते शिक्षक।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

बभनी विकास खंड के विभिन्न प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में गुरुवार को संचारी रोग नियंत्रण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बच्चों को संचारी रोगों से बचाव के लिए शपथ दिलाई गई और स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। बच्चों को यह भी निर्देश दिया गया कि यदि उनके घर या गांव में कोई व्यक्ति बुखार से पीड़ित हो, तो वे परिवार के सदस्यों को तुरंत सरकारी अस्पताल जाकर इलाज कराने के लिए प्रेरित करें। इन जागरूकता अभियानों का नेतृत्व खंड शिक्षा अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से किया गया। इसमें कम्पोजिट विद्यालय बरवाटोला सतबहनी, घघरा,खैराडीह, पूर्व माध्यमिक विद्यालय असनहर पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय सड़क टोला,प्राथमिक विद्यालय असनहर प्रथम, द्वितीय, नवा टोला तृतीय, धनवार ,रहरियाडाड़ और घघरी सहित 125 सभी परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।इसके साथ सभी विद्यालयों वरिष्ठ नागरिकों के समान करने की शपथ दिलाई गई। अभियान के तहत, छात्रों को विद्यालय और अपने आसपास के स्थानों को स्वच्छ रखने की शिक्षा दी गई। उन्हें व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने और अपने वातावरण को साफ रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त करने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से बचा जा सके। कुछ स्थानों पर बच्चों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश भी दिया। खंड शिक्षा अधिकारी बभनी सुनील कुमार प्रजापति ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विद्यालयों में शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, विद्यालय स्तर पर शिक्षक बच्चों को लगातार जागरूक कर रहे हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.