ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news communicable disease control campaign gained momentum cleanliness and awareness campaign went on from village to village

Sonbhadra News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, गांव-गांव चली सफाई और जागरूकता मुहिम.

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत जनपद में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। 52 ग्रामों में नालियों की सफाई, 97 स्थानों पर झाड़ियों की कटाई और 16 खराब हैंडपंपों की मरम्मत कराई गई। 144 वार्डों में सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता और संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।

sonbhadra

4:16 PM, Jul 2, 2026

Share:

Sonbhadra News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, गांव-गांव चली सफाई और जागरूकता मुहिम.
logo

गांव-गांव पहुंचा संचारी रोग नियंत्रण अभियान, नालियों की सफाई के साथ लोगों को स्वच्छता अपनाने के लिए किया गया जागरूक।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

सोनभद्र।

जनपद में गुरुवार को संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत व्यापक स्वच्छता और जन जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए। इस अभियान का उद्देश्य संचारी रोगों की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाना था। जिलाधिकारी के निर्देश पर ग्राम पंचायतों और उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई, झाड़ियों की कटाई और नालियों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया। खराब हैंडपंपों का निरीक्षण कर उनकी मरम्मत कराई गई। आज के अभियान में 52 ग्रामों में नालियों की सफाई हुई, 97 स्थानों पर झाड़ियों की कटाई की गई और 16 हैंडपंपों की मरम्मत की गई।

विज्ञापन

Img

इसके अतिरिक्त, 144 वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।सफाईकर्मियों, ग्राम पंचायत सहायकों, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने लोगों को संचारी रोगों से बचाव, स्वच्छता अपनाने और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के प्रति जागरूक किया। जनपद के विद्यालयों में भी बच्चों को संचारी रोगों से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई। अभियान के तहत 26 पशुपालकों को जागरूक किया गया और कृषक संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत 21 बैठकें आयोजित कर ग्रामीणों को स्वच्छता और स्वास्थ्य के बारे में बताया गया। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने आमजन से अपील की है कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें और जलभराव न होने दें। उन्होंने संचारी रोगों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का भी आग्रह किया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.