मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news communicable disease control campaign intensified administration s emphasis on cleanliness and awareness

Sonbhadra News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान तेज, स्वच्छता और जागरूकता पर प्रशासन का जोर.

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत नालियों की सफाई, झाड़ियों की कटाई, खराब हैंडपंपों की मरम्मत और फॉगिंग कराई गई। विद्यालयों में जागरूकता रैलियां, प्रभात फेरियां एवं ग्राम सभाओं का आयोजन हुआ। आशा, आंगनबाड़ी, पंचायत कर्मियों और ग्राम प्रधानों ने मिलकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया। पशुपालकों को भी कृंतक नियंत्रण और रोगों की रोकथाम संबंधी जानकारी दी गई।

sonbhadra

5:50 PM, Jul 9, 2026

Share:

Sonbhadra News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान तेज, स्वच्छता और जागरूकता पर प्रशासन का जोर.
logo

अभियान के तहत नालियों की सफाई करते सफाईकर्मी, ग्रामीणों को संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत विशेष स्वच्छता और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के अंतर्गत ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में व्यापक साफ-सफाई की गई। इसमें नालियों की सफाई, झाड़ियों की कटाई, खराब हैंडपंपों का चिन्हीकरण और उनकी मरम्मत जैसे कार्य शामिल थे। उच्च जोखिम वाले ग्रामों में माइक्रोप्लान के अनुसार विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। सफाईकर्मियों, पंचायत सहायकों, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों तथा ग्राम प्रधानों ने मिलकर आमजन को संचारी रोगों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न विद्यालयों में संचारी रोगों के प्रति जागरूकता रैलियां निकाली गईं। इसके अतिरिक्त, प्रभात फेरियां और ग्राम पंचायतों में जनजागरूकता सभाओं का भी आयोजन किया गया। गांवों में नालियों की सफाई, कई स्थानों पर झाड़ियों की कटाई और हैंडपंपों तथा उनके चबूतरों की मरम्मत कराई गई। शौचालयों का निर्माण भी किया गया। नगर पंचायत क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर नालियों की सफाई और वार्डों में फॉगिंग की गई। पशुपालकों को भी जागरूक किया गया और कृंतक (चूहे आदि) नियंत्रण के संबंध में बैठकें आयोजित कर संचारी रोगों की रोकथाम हेतु आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.