मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news communicable disease control campaign starts from april 1 dastak campaign starts from april 10

Sonbhdra News: 1 अप्रैल से संचारी रोग नियंत्रण अभियान, 10 अप्रैल से दस्तक अभियान शुरू.

जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा।

sonbhadra

5:31 PM, Mar 31, 2026

Share:

Sonbhdra News: 1 अप्रैल से संचारी रोग नियंत्रण अभियान, 10 अप्रैल से दस्तक अभियान शुरू.
logo

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय द्वितीय अंतरविभागीय बैठक आयोजित की गई।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में मंगलवार को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय द्वितीय अंतरविभागीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में चिकित्सा विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग, ग्राम विकास, नगर पालिका व नगर पंचायत, पशुपालन, कृषि, बाल विकास एवं पुष्टाहार, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा, दिव्यांगजन सशक्तिकरण तथा सूचना विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि सभी विभागों के समन्वय से साफ-सफाई, जल निकासी, कचरा निस्तारण और जनजागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। जिला मलेरिया अधिकारी ने पीपीटी के माध्यम से अभियान की तैयारियों, प्रशिक्षण और माइक्रोप्लान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विभाग को अपनी जिम्मेदारियों के अनुसार कार्य करना होगा, जिससे संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके। बैठक में निर्देश दिया गया कि बेसिक शिक्षा विभाग के माध्यम से विद्यालयों में बच्चों को संक्रामक रोगों से बचाव, हाथ धोने की सही विधि और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी जाए। साथ ही, ओआरएस और मेडिकल किट की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिए गए, जिससे हीट वेव जैसी परिस्थितियों में भी बच्चों को राहत मिल सके। नगर निकायों और पंचायत विभाग को नियमित सफाई, जलभराव की समस्या के समाधान, कचरा निस्तारण, एंटी-लार्वा छिड़काव और फॉगिंग कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही इन कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग कर रिपोर्ट साझा करने को कहा गया। इसके अलावा पशुपालन और कृषि विभाग को स्क्रब टाइफस व लैप्टोस्पायरोसिस जैसी बीमारियों के प्रति ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों से अपेक्षा की गई कि वे जनपद व ब्लॉक स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाएं, ताकि अभियान को सफल बनाया जा सके।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.