Sonbhadra News: छह माह से बंद पड़ा सामुदायिक शौचालय, ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर डीएम से लगाई गुहार.
बभनी ब्लॉक के ग्राम पंचायत बभनी में बभनी मोड़ तिराहे के पास बना सामुदायिक शौचालय पिछले छह माह से बंद पड़ा है। समरसेबल पंप खराब होने से पानी की व्यवस्था ठप है, जिससे शौचालय केवल शोपीस बनकर रह गया है। ग्रामीणों ने कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान न होने पर प्रदर्शन किया।
sonbhadra
7:48 PM, Aug 20, 2026
Share:


छह माह से बंद सामुदायिक शौचालय को चालू कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बभनी ब्लाक के ग्राम पंचायत बभनी में बभनी मोड़ के पास बना सामुदायिक शौचालय पिछले छः माह से बन्द पड़ा। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी का ध्यानआकर्षित करते हुए शुरू कराने की मांग की है। बभनी ब्लाक के ग्राम पंचायत बभनी में बभनी मोड़ तिराहे के पास बना सामुदायिक शौचालय पिछले छः माह से बन्द पड़ा है। जानकारी के अनुसार सामुदायिक शौचालय का समरसेबल पम्प जल जाने के कारण पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण बन्द पड़ा है। केवल शोपीस बना हुआ है।इसकी शिकायत कई बार ग्रामीणों द्वारा किया गया फिर भी इसकी मरम्मत नहीं हो। केवल बताया जाता है समरसेबल पम्प मरम्मत के लिए गया हुआ आज तक नहीं लगा। इस लचर व्यवस्था से अजीज होकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर मरम्मत करा कर जल्द चालू करने की मांग की। सामुदायिक शौचालय का छह महीने से बंद होना एक बड़ी समस्या है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा होगा। यह सामुदायिक शौचालय बभनी अम्बिकापुर मार्ग पर स्थित जिसमें स्थानीय लोगों के साथ राहगीरों के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण चन्दन, सीताराम, चन्द्रमा,नन्दन, देवानंद, अभिषेक, राजू, राजेश शेरु खान व अन्य ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित कराते हुए जल्द मरम्मत की मांग की है।



