Sonbhadra News: सीएचसी में गंदगी और अव्यवस्थाओं की शिकायत, डीएम से सुधार की मांग.
बभनी सीएचसी में गंदगी, कर्मचारियों की कमी और बिस्तरों के अभाव को लेकर डीएम से शिकायत की गई है। शिकायत में अस्पताल के शौचालयों में गंदगी और तेज दुर्गंध से मरीजों व तीमारदारों को हो रही परेशानी का मुद्दा उठाया गया। पूर्व प्रधान संघ जिला सचिव संजय कुमार गुप्ता ने साथियों के साथ पत्र देकर सीएचसी की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की।
sonbhadra
7:23 PM, Aug 24, 2026
Share:


बभनी सीएचसी की बदहाल व्यवस्था की तस्वीरें सामने आईं, गंदगी से पटे शौचालय को लेकर मरीजों और तीमारदारों में नाराजगी।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में गंदगी, कर्मचारियों की कमी और बिस्तरों के अभाव को लेकर जिलाधिकारी से शिकायत की गई है। प्रधान संघ के पूर्व जिला सचिव ने यह शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें स्वास्थ्य केंद्र की अव्यवस्थाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई है। शिकायत के अनुसार, सीएचसी के शौचालय में अत्यधिक गंदगी फैली हुई है, जिससे उसका उपयोग करना मुश्किल हो गया है। शौचालय से इतनी तेज दुर्गंध आती है कि लोगों को नाक पर हाथ रखकर वहां से गुजरना पड़ता है। अस्पताल का बाहरी हिस्सा देखने में साफ-सुथरा लगता है, लेकिन अंदर के शौचालय की स्थिति बेहद खराब है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रोजाना सैकड़ों मरीज और उनके परिजन आते हैं। शौचालय की खराब स्थिति और दुर्गंध के कारण उन्हें बाहर खुले में शौच करने को मजबूर होना पड़ता है। प्रधानमंत्री स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छता पर जोर दिया जा रहा है, लेकिन बभनी सीएचसी प्रबंधन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। बताया गया है कि अस्पताल प्रबंधन को साफ-सफाई के लिए हर साल हजारों रुपये मिलते हैं, फिर भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस सुधार नहीं हुआ है। ग्राम प्रधान संघ के पूर्व जिला सचिव संजय कुमार गुप्ता ने महेश कुमार, रामरतन, रामप्यारे, मुकेश और देवेंद्र सहित अन्य सहयोगियों के साथ जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की है।
