ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news complete solution day 325 complaints in all four tehsils 33 resolved on the spot

Sonbhadra News: सम्पूर्ण समाधान दिवस: चारों तहसीलों में 325 शिकायतें, 33 का मौके पर निस्तारण.

सोनभद्र की चारों तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 325 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें 33 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। दुद्धी में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और एसपी अभिषेक वर्मा ने फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

sonbhadra

5:24 PM, Aug 1, 2026

Share:

Sonbhadra News: सम्पूर्ण समाधान दिवस: चारों तहसीलों में 325 शिकायतें, 33 का मौके पर निस्तारण.
logo

सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम चर्चित गौड़ और एसपी अभिषेक वर्मा ने फरियादियों की शिकायतें सुनकर अधिकारियों को निर्देश दिए।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

शासन के निर्देशानुसार अगस्त माह के प्रथम शनिवार को जिले की चारों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। दुद्धी तहसील में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता से फीडबैक अवश्य लिया जाए, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि समस्या का वास्तविक समाधान हुआ है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण की गंभीरता से जांच कर निर्धारित समय सीमा में निस्तारण आख्या प्रस्तुत करें। दुद्धी तहसील में कुल 89 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 08 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष 81 मामलों को समयबद्ध ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। रॉबर्ट्सगंज तहसील में उप जिलाधिकारी आशीष कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 85 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें 10 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि 75 प्रकरणों को संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के लिए भेजा गया। ओबरा तहसील में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) वागीश कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 86 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें 07 मामलों का तत्काल निस्तारण किया गया तथा 79 मामलों के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। घोरावल तहसील में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी एवं उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 65 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें 08 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि 57 शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। जिले की चारों तहसीलों में कुल 325 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें 33 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित सभी शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.