मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news complete solution day was organized in all four tehsils of the district 43 out of 439 complaints were resolved on the spot

Sonbhadra News: जनपद की चारों तहसीलों में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, 439 शिकायतों में 43 का मौके पर निस्तारण.

चर्चित गौड़ और अभिषेक वर्मा ने घोरावल तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। जनपद की चारों तहसीलों में कुल 439 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 43 मामलों का मौके पर एवं टीम भेजकर निस्तारण किया गया।

sonbhadra

7:23 PM, May 16, 2026

Share:

Sonbhadra News: जनपद की चारों तहसीलों में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, 439 शिकायतों में 43 का मौके पर निस्तारण.
logo

शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी.

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

सोनभद्र।

शासन की मंशा के अनुरूप जनपद की चारों तहसीलों में मई माह के तृतीय शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। चर्चित गौड़ एवं अभिषेक वर्मा ने घोरावल तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों का निस्तारण करने के बाद शिकायतकर्ताओं से फीडबैक अवश्य लिया जाए, ताकि किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने विशेष रूप से भूमि विवाद से जुड़े मामलों में स्थलीय जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जांच कर समय से निस्तारण आख्या प्रस्तुत की जाए।

घोरावल तहसील में सर्वाधिक शिकायतें-

घोरावल तहसील में जिलाधिकारी चर्चित गौड़, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं उप जिलाधिकारी आशीष कुमार त्रिपाठी की मौजूदगी में कुल 183 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 9 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि 6 मामलों के समाधान के लिए टीम को क्षेत्र में भेजा गया। इस प्रकार कुल 15 मामलों का निस्तारण किया गया। शेष 168 मामलों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

रॉबर्ट्सगंज में 22 मामलों का समाधान-

रॉबर्ट्सगंज तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उप जिलाधिकारी अश्वनी कुमार की अध्यक्षता में हुआ। यहां तहसीलदार अमित कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने कुल 147 शिकायतें सुनीं। इनमें से 22 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि बाकी 125 मामलों को तय समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन

ओबरा में 62 शिकायतें प्राप्त-

ओबरा तहसील में उप जिलाधिकारी विवेक कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 62 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 3 मामलों का मौके पर समाधान किया गया, जबकि 2 मामलों के लिए टीम को क्षेत्र में भेजकर निस्तारण कराया गया। इस प्रकार कुल 5 मामलों का समाधान किया गया और बाकी 57 मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।

दुद्धी में 47 प्रार्थना पत्र पहुंचे-

दुद्धी तहसील में उप जिलाधिकारी निखिल यादव की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान तहसीलदार दुद्धी, सीओ दुद्धी एवं पिपरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। यहां कुल 47 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 1 मामले का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि शेष 46 मामलों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।

कुल 439 शिकायतें, 43 का निस्तारण

जनपद की चारों तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 439 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 43 मामलों का मौके पर या टीम भेजकर निस्तारण किया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि बाकी मामलों का भी शीघ्र, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.