ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news completion of 10 years of service teachers submitted memorandum demanding selection pay scale

Sonbhadra News: 10 साल की सेवा पूरी, चयन वेतनमान की मांग को लेकर शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन.

चोपन में 16448 शिक्षक भर्ती बैच के शिक्षकों ने 10 वर्ष की सेवा पूरी होने पर चयन वेतनमान स्वीकृत करने की मांग उठाई। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में शिक्षकों ने बीईओ लोकेश मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने सभी पात्र शिक्षकों का चयन वेतनमान स्वीकृत कर जल्द आदेश जारी करने की मांग की, जिस पर बीईओ ने हरसंभव प्रयास का आश्वासन दिया।

sonbhadra

7:10 PM, Sep 7, 2026

Share:

Sonbhadra News: 10 साल की सेवा पूरी, चयन वेतनमान की मांग को लेकर शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन.
logo

16448 शिक्षक भर्ती के शिक्षकों ने चयन वेतनमान की मांग को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी लोकेश मिश्रा को ज्ञापन सौंपा।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल।

16448 शिक्षक भर्ती बैच के शिक्षकों ने 10 वर्ष की सेवा पूरी होने पर चयन वेतनमान स्वीकृत किए जाने की मांग को लेकर सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, विकासखंड चोपन के ब्लॉक अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में शिक्षकों ने ब्लॉक संसाधन केंद्र चोपन पहुंचकर खंड शिक्षा अधिकारी लोकेश मिश्रा को ज्ञापन दिया। शिक्षकों ने बताया कि 16448 शिक्षक भर्ती बैच के अंतर्गत चयनित शिक्षक 31 अगस्त 2016 को बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्त हुए थे। नियुक्ति तिथि से लगातार एवं संतोषजनक सेवा पूरी करते हुए 31 अगस्त 2026 को इन शिक्षकों की 10 वर्ष की सेवा पूरी हो चुकी है। नियमानुसार 10 वर्ष की सेवा पूरी करने के बाद शिक्षक चयन वेतनमान के लिए पात्र हो गए हैं। शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारी को दिए ज्ञापन में मांग की कि 16448 शिक्षक भर्ती बैच के सभी पात्र शिक्षकों का चयन वेतनमान स्वीकृत करने के लिए आवश्यक कार्रवाई जल्द पूरी की जाए। साथ ही चयन वेतनमान से संबंधित आदेश शीघ्र निर्गत करने की मांग की गई। ज्ञापन की एक प्रतिलिपि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के नाम भी सौंपी गई। शिक्षकों ने कहा कि 10 वर्ष की नियमित एवं संतोषजनक सेवा पूरी करने के बाद वे चयन वेतनमान के हकदार हैं। इसलिए विभाग स्तर से प्रक्रिया पूरी कर उन्हें इसका लाभ जल्द प्रदान किया जाना चाहिए। ज्ञापन प्राप्त करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी लोकेश मिश्रा ने शिक्षकों को आश्वस्त किया कि उनकी मांग को लेकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इस दौरान शिक्षक अरविंद कुमार चौहान, मोहम्मद आसिफ जिया, मिथिलेश कुमार, शशांक यादव, प्रदीप बसु, अंजली उपाध्याय, रेवती रमण पाठक, वीरेंद्र कुमार पनिका, आलोक कुमार तिवारी, संतोष कुमार सिंह, दीपक कुमार, मोहित सिंह चौहान, राजकुमार बैस, अजय कुमार, आशिक अली, मनीष कुमार पाठक, लाल कुमार बैस और बृजेश कुमार बैस सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.