ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news con block president sujit yadav expelled action taken on indiscipline

Sonbhadra News: कोन ब्लॉक अध्यक्ष सुजीत यादव निष्कासित, अनुशासनहीनता पर कार्रवाई.

कोन ब्लॉक अध्यक्ष सुजीत यादव उर्फ बुल्लू यादव को पद से निष्कासित कर दिया है। उनकी जगह ग्राम प्रधान संतोष कुमार पासवान को कोन ब्लॉक का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह कार्रवाई 16 अक्टूबर 2025 को की गई है।

sonbhadra

4:59 PM, Oct 16, 2025

Share:

Sonbhadra News: कोन ब्लॉक अध्यक्ष सुजीत यादव निष्कासित, अनुशासनहीनता पर कार्रवाई.
logo

संतोष पासवान को नया ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: राजन जायसवाल, कोन।

सोनभद्र।

राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन सोनभद्र, ने कोन ब्लॉक अध्यक्ष सुजीत यादव उर्फ बुल्लू यादव को पद से निष्कासित कर दिया है। उनकी जगह ग्राम प्रधान संतोष कुमार पासवान को कोन ब्लॉक का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह कार्रवाई 16 अक्टूबर 2025 को की गई है। संगठन के जिलाध्यक्ष द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सुजीत यादव पर राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की नीतियों के विपरीत कार्य करने, अपने अधिकार का दुरुपयोग करने और अनुशासनहीनता का आरोप है।

विज्ञापन

Img

निष्कासन के साथ ही 16 अक्टूबर 2025 से उनके सभी अधिकार समाप्त माने जाएंगे। संगठन की अनुशंसा और सर्वसम्मति से ग्राम प्रधान संतोष कुमार पासवान को कोन ब्लॉक, सोनभद्र का नया अध्यक्ष बनाया गया है। संगठन को विश्वास है कि संतोष कुमार पासवान अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन की मर्यादा बनाए रखेंगे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.