ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news concluding traffic awareness month november 2025 sp sonbhadra honored excellent personnel 24 good samaritans

Sonbhadra News: यातायात जागरूकता माह नवंबर 2025 का समापन, एसपी सोनभद्र ने उत्कृष्ट कर्मियों, 24 गुड-सेमेरिटन को किया सम्मानित.

यातायात जागरूकता माह नवंबर 2025 का समापन समारोह रामलीला मैदान डाला में आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों और 24 'गुड सेमेरिटन' को सम्मानित किया गया। समारोह में यातायात माह के दौरान सराहनीय प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।

, sonbhadra

5:22 PM, Nov 30, 2025

Share:

Sonbhadra News: यातायात जागरूकता माह नवंबर 2025 का समापन, एसपी सोनभद्र ने उत्कृष्ट कर्मियों, 24 गुड-सेमेरिटन को किया सम्मानित.
logo

प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

यातायात जागरूकता माह नवंबर 2025 का समापन समारोह रामलीला मैदान डाला में आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों और 24 'गुड सेमेरिटन' को सम्मानित किया गया।

Img

समारोह में यातायात माह के दौरान सराहनीय प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले 24 'गुड सेमेरिटन' (नेक आदमी) को हेलमेट और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Img

पुलिस अधीक्षक ने उन्हें भविष्य में भी समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कहा कि यातायात नियमों का पालन केवल एक माह का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जीवन का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए कार्यक्रम में आदित्य बिरला इंटर कॉलेज और पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाई।

Img

जनपद के विभिन्न विद्यालयों और कॉलेजों में आयोजित क्विज और निबंध प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा, क्षेत्राधिकारी ओबरा हर्ष पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारु द्विवेदी, प्रभारी निरीक्षक चोपन कुमुद शेखर सिंह, चौकी प्रभारी डाला आशीष पटेल, यातायात प्रभारी के.के. शुक्ला सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Img

अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कहा कि यातायात नियमों का पालन केवल एक माह का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जीवन का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि बच्चों को स्कूल ले जाने वाले वाहन सुरक्षित और नियमानुसार हों। इस संबंध में सभी विद्यालय प्रबंधनों को पत्र भी जारी किया गया है।

Img

एसपी ने सख्त निर्देश दिए कि सड़क पर गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में ट्रक, ट्रैक्टर और अन्य भारी वाहन चलाते पाए जाने पर तत्काल वाहन सीज किया जाए। रॉन्ग साइड से दुर्घटना होने पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी थाना क्षेत्र में रॉन्ग साइड वाहन पाए गए और थानाध्यक्ष द्वारा कार्रवाई नहीं की गई, तो उनके विरुद्ध भी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इसके अतिरिक्त, मॉडिफाइड वाहनों और अवैध रूप से यात्रियों को ढोने वाले मालवाहक वाहनों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) सोनभद्र ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों और सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले 24 गुड-सेमेरिटन (नेक आदमी) को सम्मानित किया। यातायात माह के दौरान नवंबर में कुल 32,457 वाहनों का चालान किया गया, जिससे ₹4,51,44,700 का शमन शुल्क वसूला गया।

Img

नवंबर 2025 में यातायात नियमों के उल्लंघन पर की गई कार्रवाई में यह बड़ी संख्या सामने आई है। इस अवधि में बिना हेलमेट के 21,582 चालान, बिना सीटबेल्ट के 513 चालान और मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने के 105 चालान किए गए। अन्य प्रमुख उल्लंघनों में गलत नंबर प्लेट के लिए 1,948, शराब पीकर वाहन चलाने के लिए 292, तीन सवारी के लिए 2,176, रॉन्ग साइड ड्राइविंग के लिए 498, गलत पार्किंग के लिए 4,150, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के लिए 1,105, प्रदूषण के लिए 399, बिना बीमा के लिए 368 और प्रेशर हॉर्न के लिए 86 चालान शामिल हैं।

Img

जनवरी से नवंबर 2025 तक की अवधि में कुल 1,00,832 वाहनों का चालान किया गया और 296 वाहन सीज किए गए। इस दौरान कुल ₹1,37,70,700 का जुर्माना (शमन शुल्क) वसूला गया। यातायात माह में सर्वाधिक चालान करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। थाना पुलिस श्रेणी में उपनिरीक्षक संतोष सिंह (चौकी प्रभारी रेनुसागर) ने 805 चालान के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया,

Img

जबकि उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र द्विवेदी (थाना दुद्धी) 572 चालान के साथ द्वितीय और उपनिरीक्षक मायाशंकर सिंह (थाना अनपरा) 377 चालान के साथ तृतीय स्थान पर रहे। यातायात पुलिस श्रेणी में टीएसआई भरत राय ने 2263 चालान के साथ प्रथम, मुख्य आरक्षी सूर्य प्रकाश गुप्ता ने 1497 चालान के साथ द्वितीय और मुख्य आरक्षी सुनील कुमार यादव ने 1099 चालान के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Img

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की सहायता करने वाले 7 पुलिसकर्मियों को भी सराहा गया। इनमें मुख्य आरक्षी मनोज कुमार (थाना हाथीनाला), मुख्य आरक्षी रामप्रवेश यादव (थाना पिपरी), आरक्षी चालक सुरेश यादव (थाना पिपरी), आरक्षी अरुण कुमार (थाना पिपरी), आरक्षी चंदन यादव (थाना पिपरी), आरक्षी चालक सत्य प्रकाश विश्वकर्मा (थाना पिपरी) और आरक्षी सुनील कुमार (थाना म्योरपुर) शामिल हैं।

Img

इसके अतिरिक्त, ओमप्रकाश गुप्ता, लक्ष्मण कुमार गुप्ता, संजय कुमार, नीरज अग्रहरी, विकास द्विवेदी, अमित मिश्रा, प्रदीप चौबे, मुनि महेश शुक्ला, दिनेश पाण्डेय, रोहित कुमार, सूरज मिश्रा, सीताराम शर्मा, अंशु पटेल, अविनाश देव पांडेय, पिन्टू पाल, राजेन्द्र बंसल, विनीत पाण्डेय, गोविन्द राजभर, राजेश कुमार पटेल, सुरेश कुमार निषाद, असलम अंसारी, रेखा यादव, वंदना सिंह और राकेश कुमार सिंह सहित 24 गुड-सेमेरिटन नागरिकों को भी उनके मानवीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।



headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.