राजनीति/न्यूज़/sonbhadra news congress expressed protest over the alleged insult to the national anthem demanded a case against assembly speaker satish mahana

Sonbhadra News: राष्ट्रगान के कथित अपमान को लेकर कांग्रेस ने जताया विरोध, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पर मुकदमे की मांग.

राष्ट्रगान के कथित अपमान को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस अधीक्षक के नाम शिकायती पत्र कोतवाली रॉबर्ट्सगंज के माध्यम से सौंपा। कांग्रेस ने उन्नाव की घटना की सीसीटीवी और वीडियो फुटेज की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। जांच में कानून का उल्लंघन मिलने पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई।

sonbhadra

2:55 PM, Aug 24, 2026

Share:

Sonbhadra News: राष्ट्रगान के कथित अपमान को लेकर कांग्रेस ने जताया विरोध, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पर मुकदमे की मांग.
logo

राष्ट्रगान के कथित अपमान के विरोध में सोनभद्र में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस को शिकायती पत्र सौंपते जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड व कांग्रेस कार्यकर्ता।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल।

उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना द्वारा उन्नाव में एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान के कथित अपमान के मामले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र ने विरोध जताया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को स्वर्ण जयंती चौक पर प्रदर्शन करते हुए पुलिस अधीक्षक के नाम शिकायती पत्र कोतवाली रॉबर्ट्सगंज के माध्यम से सौंपा। कांग्रेस ने मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने और कानून का उल्लंघन पाए जाने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र के जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड और शहर अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद ने संयुक्त बयान में कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कथित तौर पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को उन्नाव में राष्ट्रगान के दौरान मंच से नीचे उतरकर कार्यक्रम स्थल की ओर जाते हुए देखा जा सकता है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि वीडियो में दिखाई दे रहा घटनाक्रम सही है तो यह राष्ट्रगान की मर्यादा और संवैधानिक पद की गरिमा से जुड़ा गंभीर विषय है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राष्ट्रगान पूरे देश के सम्मान, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने मांग की कि मामले को राजनीतिक दृष्टिकोण से नहीं बल्कि कानून और तथ्यों के आधार पर देखा जाए। इसके लिए कार्यक्रम स्थल की सीसीटीवी फुटेज और उपलब्ध वीडियो रिकॉर्डिंग की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई। कांग्रेस की ओर से पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में कहा गया कि जांच के बाद यदि राष्ट्रगान के संबंध में किसी प्रकार का कानूनी उल्लंघन सामने आता है तो संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाए। कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन से मामले में तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। शिकायती पत्र सौंपने के दौरान जिला कांग्रेस और शहर कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें पूर्व प्रदेश सचिव कमलेश ओझा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष जगदीश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष कन्हैया पांडेय, जिला महासचिव दयाशंकर पांडेय, इनामुल अंसारी, मोहन बियार, शहर उपाध्यक्ष बेबी सिंह, रेखा श्रीवास्तव, जिला महासचिव बाबूलाल पनिका, श्रीकांत मिश्रा, बृहतस भारती, सईद और अमरेश देव पांडेय सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.