मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news congress president ajay rai roared in congress constitutional dialogue and public meeting accused bjp of dividing the country

Sonbhadra News: कांग्रेस के संविधान संवाद एवं जनसभा में गरजे कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, बीजेपी पर देश को बांटने का का लगाया आरोप.

रामगढ में मंडी समिति मैदान में आयोजित कांग्रेस के संविधान संवाद एवं जनसभा कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने मंच से संबोधन और बाद में मीडिया से बातचीत के दौरान सरकार को कई गंभीर मुद्दों पर घेरा। इन मुद्दों में यूजीसी (UGC), एसआईआर (SIR), प्रयागराज शंकराचार्य प्रकरण, वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर निर्माण कार्य, कानून व्यवस्था और सोनभद्र का खनन हादसा शामिल थे

sonbhadra

7:48 PM, Jan 30, 2026

Share:

Sonbhadra News: कांग्रेस के संविधान संवाद एवं जनसभा में गरजे कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, बीजेपी पर देश को बांटने का का लगाया आरोप.
logo

यूजीसी विवाद पर बोले अजय राय पहले भी हिंदू-मुसलमान और अब पूरे समाज को बांटने का काम कर रही भाजपा।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

रामगढ़ स्थित मंडी समिति मैदान में आयोजित कांग्रेस के संविधान संवाद एवं जनसभा कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने मंच से संबोधन और बाद में मीडिया से बातचीत के दौरान सरकार को कई गंभीर मुद्दों पर घेरा। इन मुद्दों में यूजीसी (UGC), एसआईआर (SIR), प्रयागराज शंकराचार्य प्रकरण, वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर निर्माण कार्य, कानून व्यवस्था और सोनभद्र का खनन हादसा शामिल थे। अजय राय ने आरोप लगाया कि देश और प्रदेश में लोकतंत्र व संविधान पर सीधा प्रहार किया जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। संविधान संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजय राय ने यूजीसी के नाम पर समाज को बांटने की कोशिश का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के संतुलित और न्यायपूर्ण फैसले ने लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा की है, जो स्वागत योग्य है। उन्होंने सोनभद्र में 15 नवंबर को हुए खनन हादसे का भी उल्लेख किया। राय ने कहा कि इतने बड़े हादसे के बाद भी अब तक कोई ठोस गिरफ्तारी न होना प्रदेश की कानून व्यवस्था के चरमराने को दर्शाता है। उन्होंने सरकार पर खनन माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेता अजय राय ने सोनभद्र के बिल्लीमारकुंडी खनन क्षेत्र में हुए हादसे के जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी न होने पर सवाल उठाया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता है, तो वे सोनभद्र मुख्यालय पर धरना देंगे और अधिकारियों का घेराव करेंगे। अजय राय ने कहा कि यह सामूहिक हत्या का मामला है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने प्रशासन और सरकार पर घटना से संबंधित सभी तथ्यों को दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा। राय ने कहा कि घटना के दिन मुख्यमंत्री बिल्लीमारकुंडी के पास एक कार्यक्रम में थे, लेकिन उन्होंने पीड़ित गरीब मजदूरों से मुलाकात नहीं की और सीधे लखनऊ रवाना हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने पीड़ितों का हालचाल नहीं लिया। कांग्रेस नेता अजय राय ने भाजपा और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जनता को बांटने और ठगने का काम कर रही है। राय ने विशेष रूप से वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति से जुड़े विवाद पर सरकार को चुनौती दी। अजय राय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बनारस आकर दावा किया था कि अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति नहीं तोड़ी गई है। हालांकि, कांग्रेस ने एक वीडियो जारी कर टूटी हुई मूर्ति को दिखाया था। इस पर भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा दिखाया गया वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनाया गया फर्जी वीडियो है। अजय राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सच सामने लाने की चुनौती दी। उन्होंने कहा, 'यदि हमारा वीडियो फर्जी है, तो वहां लगी अहिल्याबाई होल्कर की असली मूर्ति को सार्वजनिक कर दीजिए। यदि मैं गलत हूं, तो मुझ पर धाराएं लगाकर जेल भेजें।' उन्होंने मांग की कि उत्तर प्रदेश की जनता के सामने यह स्पष्ट किया जाए कि झूठा कौन है – कांग्रेस या योगी आदित्यनाथ। अजय राय ने भाजपा पर पहले मुसलमानों को लड़ाने और मंदिर-मस्जिद के नाम पर राजनीति करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि कई मस्जिदें और मकबरे गिराए गए, घर तोड़े गए, सिर्फ यह दिखाने के लिए कि वे मुसलमानों को 'ठीक' कर रहे हैं। राय ने यह भी दावा किया कि सरकार दाल मंडी को तोड़ने के लिए पूरी ताकत लगा चुकी है। अब यूजीसी के जरिये समाज को लड़ाने का काम भाजपा कर रही है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी अविनाश पांडेय सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.