राजनीति/न्यूज़/sonbhadra news congress s aim is to take bhimrao ambedkar s ideology to the common people omprakash rao

Sonbhadra News: भीमराव अंबेडकर की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना कांग्रेस का लक्ष्य: ओमप्रकाश राव.

सोनभद्र में कांग्रेस अनुसूचित प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिला चेयरमैन का जोरदार स्वागत किया गया। ओमप्रकाश राव और शहर अध्यक्ष सुशील कुमार की नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा। जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने एकजुटता का संदेश दिया। दलितों के अधिकार और सम्मान की लड़ाई को और मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

sonbhadra

6:04 PM, Apr 7, 2026

Share:

Sonbhadra News: भीमराव अंबेडकर की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना कांग्रेस का लक्ष्य: ओमप्रकाश राव.
logo

जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने एकजुटता का संदेश दिया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित प्रकोष्ठ में जनपद स्तर पर नई नियुक्तियों के बाद संगठन में उत्साह का माहौल देखने को मिला। मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर नवनियुक्त जिला चेयरमैन ओमप्रकाश राव एवं शहर अध्यक्ष सुशील कुमार का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गौड़ ने की। ज्ञात हो कि अनुसूचित प्रकोष्ठ के प्रदेश चेयरमैन एवं सांसद तनुज पुनिया तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र पाल गौतम द्वारा ओमप्रकाश राव को सोनभद्र का जिला चेयरमैन नियुक्त किया गया है। उनके साथ ही सुशील कुमार को शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गौड़ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से दलितों की आवाज रही है और ओमप्रकाश राव के नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और अधिकार पहुंचाना है। नवनियुक्त जिला चेयरमैन ओमप्रकाश राव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी, भीमराव अंबेडकर और पंडित जवाहरलाल नेहरू के विचारों पर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माण में बाबा साहेब अंबेडकर की भूमिका ऐतिहासिक रही है, जिसमें सभी वर्गों के अधिकार और समानता सुनिश्चित की गई। बावजूद इसके आज भी समाज में असमानता देखने को मिलती है, जिसे दूर करने के लिए कांग्रेस लगातार संघर्षरत है। उन्होंने कहा कि सोनभद्र में दलित समाज की हर समस्या को प्रमुखता से उठाया जाएगा और उनके सम्मान व अधिकारों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। वहीं शहर अध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि शहर के सभी वार्डों एवं दलित बस्तियों में पहुंचकर लोगों को जोड़ने का काम किया जाएगा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष किया जाएगा। कार्यक्रम में आशुतोष दुबे, अमरेश देव पांडेय, राजेंद्र प्रसाद चौधरी, अखिलेश मिश्रा, शादाब आलम, अजीत खरवार, सूरज वर्मा, अंशु गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.