Sonbhadra News: अवैध हॉस्पिटलों पर कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन.
कांग्रेस ने प्रदर्शन के दौरान कहा स्वास्थ्य विभाग को चेतावनी दी कि अगर जल्द ही सभी अवैध अस्पतालों को बंद नहीं किया गया तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी। साथ ही दोषी अधिकारियों और संचालकों पर कड़ी कार्रवाई की मांग भी कांग्रेस कार्यकर्त्ताओ ने की है।
sonbhadra
6:21 PM, Sep 12, 2025
Share:


अवैध अस्पताल संचालकों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
जिले में अवैध अस्पतालों और झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएमओ कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान कार्यकर्ताओ ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अवैध हॉस्पिटलों का संचालन जल्द बंद नहीं किया जाता तो कांग्रेस पार्टी जनहित को देखते हुए बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगी।
कांग्रेस महिला सभा की जिलाध्यक्ष उषा चौबे ने बताया कि जिले के मुख्यालय, ग्रामीण और नगर पंचायत क्षेत्रों में बड़ी संख्या में अवैध अस्पताल चल रहे हैं। इन अस्पताल संचालक बिना पंजीकरण और चिकित्सकीय योग्यता के मरीजों का इलाज बिना भय के कर रहे हैं।
विज्ञापन
जिले में कई ऐसे केस है सामने आये जिसमे गलत इलाज से कई मरीजों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मामला सामने आने के बाद दुद्धी क्षेत्र में कुछ अस्पतालों को सील किया गया था। लेकिन 24 घंटे के अंदर ही वे फिर से चालू हो गए। घोरावल और शाहगंज में भी यही स्थिति देखने को मील रही है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सिर्फ कागजी कोरम पूरा किया जा रहा है।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा ने कहा कि पार्टी पहले भी इस मुद्दे को उठा चुकी है। लेकिन कोई ठोस कदम अभी तक विभाग की तरफ से नहीं उठाया गया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को चेतावनी दी कि अगर जल्द ही सभी अवैध अस्पतालों को बंद नहीं किया गया तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी। साथ ही दोषी अधिकारियों और संचालकों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।



