Sonbhadra News: भू-माफियाओं से ज़मीन वापस की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मौर्चा.
Sonbhadra News: भू-माफियाओं से ज़मीन वापस की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मौर्चा.
12:00 AM, Jul 26, 2025
Share:


Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
जिला कांग्रेस और शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जुगैल क्षेत्र के भारी संख्या में आदिवासियों ने जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड की अगुवाई में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर सीलिंग की जमीन को भू-माफियाओं से निरस्त कर आदिवासियों को वापस देने की मांग की है। इस दौरान धरना को संबोधित करते हुए पूर्व उत्तर प्रदेश कांग्रेस महासचिव देवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा की बीजेपी सरकार में आदिवासियों के साथ अन्याय और अत्याचार चरम पर है। ओबरा विधानसभा के जुगैल ग्राम में आदिवासियों के जमीन को बीजेपी के कुछ बड़े नेताओं ने भू-माफियाओं के साथ मिलकर उनकी जमीन को कुचक्र कर हथियाना चाहते है। जिसको कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा, ज़रूरत पड़ी तो इसको लेकर बड़े आंदोलन की तैयारी भी की जाएगी। जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि पूरे जिले में आदिवासियों के साथ अन्याय कर उनको उनके पुस्तैनी जमीन से बेदखल किया जा रहा है। जबकि आदिवासी समाज से आने वाले बीजेपी समाज कल्याण मंत्री के विधानसभा ओबरा में आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार पर आखिर वो मौन क्यों है।
विज्ञापन
शहर कांग्रेस अध्यक्ष फरीद अहमद ने कहा गरीबों के ज़मीनों पर डाका डाला जा रहा है। उनको उनका मालिकाना हक नहीं दिया जा रहा है। जिससे गरीब अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है। वही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश द्विवेदी ने कहा कि बीजेपी सरकार में वनाधिकार कानून की मखौल उड़ाया जा रहा है और बीजेपी सरकार के इशारे पर आदिवासियों का शोषण किया जा रहा है। जिला उपाध्यक्ष बृजेश त्रिपाठी और महासचिव बाबूलाल पनिका ने कहा बीजेपी सरकार में महिलाएं, आदिवासी युवाओं पर अत्याचार चरम पर है। जिला सचिव संदीप गुप्ता और ब्लॉक अध्यक्ष संतोष नेताम ने सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। जिला प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा ने सरकार पर युवा, महिलाओं आदिवासियों, किसानों पर बढ़ते अपराध रोकने में बीजेपी सरकार को फेल होने का आरोप लगाया है। उक्त मौके पर अमरेश देव पांडे, लल्लू राम पांडे, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशांक मिश्रा, दयाशंकर देव पांडेय, आशुतोष दुबे, सिराज हुसैन, पिछला विभाग जिलाध्यक्ष हिमाचल साहनी, आशीष सिंह, बेबी सिंह, शीतला पटेल, राहुल सिंह पटेल, जय शंकर भारद्वाज , मोहन बियार, ईश्वर प्रसाद गोंड, बिन्दु, शिव पूजन विश्वकर्मा, संजय तिवारी, कैलास खरवार, दसमतीया, बिटनी, अटवरिया, फूलमती, गुड्डी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


