ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news congress s protest march clash with police on stopping effigy burning

Sonbhadra News: कांग्रेस का विरोध मार्च, पुतला दहन रोकने पर पुलिस से नोकझोंक.

सोनभद्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनावी प्रक्रिया को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों की जांच और कार्रवाई की मांग की।

sonbhadra

7:31 PM, Sep 28, 2026

Share:

Sonbhadra News: कांग्रेस का विरोध मार्च, पुतला दहन रोकने पर पुलिस से नोकझोंक.
logo

कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते कार्यकर्ता, वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड मीडिया से बातचीत करते हुए।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक विरोध मार्च निकाला। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की और कलेक्ट्रेट परिसर में पुतला दहन का प्रयास किया। यह प्रदर्शन कांग्रेस के देशव्यापी कार्यक्रम का हिस्सा था। कलेक्ट्रेट परिसर में पुतला दहन के प्रयास को पुलिस प्रशासन ने रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच पुतला छीनने को लेकर नोकझोंक और छीना-झपटी की स्थिति बनी। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने अपर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं की जांच की मांग उठाई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी द्वारा उठाए गए कथित “वोट चोरी” के मुद्दे की जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने मतदाता सूची से पात्र नागरिकों के नाम हटाए जाने के आरोपों की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कराने तथा मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पद से हटाने की मांग की। वहीं, शहर अध्यक्ष फरीद अहमद ने कहा कि निर्वाचन आयोग जैसी संवैधानिक संस्था की निष्पक्षता और चुनाव प्रक्रिया में लोगों का विश्वास बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर अपना आंदोलन जारी रखेगी। कांग्रेस की ओर से लगाए गए मतदाता सूची में गड़बड़ी और “वोट चोरी” के आरोप राजनीतिक दावे हैं। निर्वाचन आयोग ने देश के अन्य हिस्सों में उठे SIR और मतदाता सूची से जुड़े विवादों पर कहा है कि संबंधित निर्णय आयोग की सामूहिक प्रक्रिया के तहत लिए गए हैं।  प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.