ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
purvanchal/न्यूज़/sonbhadra news congress s strong demonstration memorandum submitted to governor to sdm demanding withdrawal of case 04082025 tvhb2T

Sonbhadra News: कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, मुकदमा वापस लेने की मांग को लेकर एसडीएम को राज्यपाल को नामित सौंपा ज्ञापन.

Sonbhadra News: कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, मुकदमा वापस लेने की मांग को लेकर एसडीएम को राज्यपाल को नामित सौंपा ज्ञापन.

12:00 AM, Jul 14, 2025

Share:

Sonbhadra News: कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, मुकदमा वापस लेने की मांग को लेकर एसडीएम को राज्यपाल को नामित सौंपा ज्ञापन.
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: कन्हैया लाल केसरी, ओबरा।

सोनभद्र।

ओबरा तहसील में सोमवार को कांग्रेस नेताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और राज्यपाल को नामित एसडीएम ओबरा को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने इस दौरान कहा कि डबल इंजन की सरकार जो लोकतांत्रिक व्यवस्था की विरोधी है और इस सरकार में सरकार के कार्यों को आईना दिखाने वाली विपक्ष के लोगों पर तानाशाही कर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। इसका जीता जाता हूं उदाहरण प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ वाराणसी के सिगरा में मुकदमा दर्ज करना सामने आया है।

कांग्रेस पार्टी इस कृत का विरोध करती है और जब तक मुकदमा वापस नहीं होगा तब तक कांग्रेस देशव्यापी हड़ताल करती रहेगी। दरसल 10 जुलाई 2025 को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, जिला एवं शहर अध्यक्ष सहित 10 कांग्रसे नेता के खिलाफ मुकदमा हुआ है। जिसे कांग्रेस नेता बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बता रहे है।

गौरतलब हो कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ वाराणसी के जिला एवं शहर अध्यक्ष सहित तमाम कांग्रेसजनों ने वाराणसी में जलभराव, ध्वस्त सीवर, पीड़ित दुकानदार, रोपवे, जाम से परेशान जनता, कांवर यात्रियों की समस्याओं के निराकरण हेतु सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने हेतु पदयात्रा निकाल रहे थे। आरोप है कि पदयात्रा से आगामी चुनाव में सरकार डामाडोल ना हो जाए इसको लेकर हथकंडा अपनाया गया और शांति भंग में प्रदेश सरकार के इशारे पर वाराणसी के सिगरा थाने में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय सहित 10 कांग्रेस नेता पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन

कांग्रेस नेता बृजेश तिवारी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस नेता अजय राय के खिलाफ सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। उनपर धार्मिक नगरी में शांति भंग का आरोप लगा जो खुद धार्मिक हो उसपर शांति भंग का मुकदमा जायज़ नहीं। कांग्रेस नेता ने कहा सनातन धर्म में काशी का बहुत-बहुत बड़ा महत्व है भोले बाबा वहां निवास करते हैं। ऐसे में कावर यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के सुविधा के लिए और जनसमस्या को सरकार तक पहुंचना एक नेता का काम होता है।

जो प्रदेश अध्यक्ष अजय राय कर रहे थे। एक नेता का काम सिर्फ चुनाव जीतना और हारना नहीं होता वहां की जो मूलभूत समस्या है उसको लोगों के सामने भी लाना होता है। बनारस में बड़े-बड़े गड्ढे और बरसात में जल जमा हो जा रहा है। लोगों को जानकारी देने का काम प्रदेश अध्यक्ष ने किया इसमें क्या गलती किया। प्रदेश अध्यक्ष लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत सरकार के खिलाफ आवाज उठाते हैं। ऐसे में मुकदमा दर्ज होना बहुत ही निंदनीय हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा मुकदमा वापस नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे। कांग्रेस पार्टी ईस्ट इंडिया कंपनी को भगा सकती है तो कांग्रेस क्या कर सकती है इसका अंदाज़ा सरकार को है। हम अन्याय के खिलाफ लगातार लड़ाई लड़ते रहेंगे। अगर मुकदमा वापस नही होता तो यहां से लेकर विधानसभा तक बड़ा घेराव होगा और बहुत बड़ा आंदोलन होगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.