मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news congressmen distributed sweets on the victory of the struggle of students and youth targeted the government

Sonbhadra News: छात्रों और युवाओं के संघर्ष की जीत पर कांग्रेसियों ने बांटी मिठाई, सरकार पर साधा निशाना.

चोपन बस स्टैंड पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छात्रों और युवाओं के NEET एग्जाम के मुद्दे पर हुए संघर्ष के समर्थन में मिठाई बांटी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र साहनी ने की। ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सेतराम केसरी ने छात्रों के साहस की सराहना करते हुए सरकार की नीतियों की आलोचना की। कांग्रेस नेताओं ने युवाओं के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने की बात कही।

sonbhadra

3:46 PM, Jul 28, 2026

Share:

Sonbhadra News: छात्रों और युवाओं के संघर्ष की जीत पर कांग्रेसियों ने बांटी मिठाई, सरकार पर साधा निशाना.
logo

चोपन बस स्टैंड पर छात्रों और युवाओं के संघर्ष के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर खुशी जताई।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

सोनभद्र।

मंगलवार को चोपन बस स्टैंड पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छात्रों और युवाओं के NEET एग्जाम के मुद्दे पर संघर्ष तथा उनके साहस के समर्थन में कार्यक्रम आयोजित कर मिठाई बांटी और खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व चोपन नगर कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र साहनी ने की, जबकि ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सेतराम केसरी मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने छात्रों और युवाओं को मिठाई खिलाकर उनके संघर्ष और साहस की सराहना की। इस दौरान वक्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों और युवाओं के लगातार संघर्ष ने सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया है। कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतंत्र की जीत और युवाओं के संघर्ष की सफलता बताया। ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सेतराम केसरी ने कहा कि भाजपा सरकार का रवैया लगातार तानाशाहीपूर्ण होता जा रहा है। 

विज्ञापन

Img

उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों और युवाओं की आवाज को दबाने के लिए उन पर लाठीचार्ज और अन्य कठोर कदम उठाए गए, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि अब देश का युवा जाग चुका है और आने वाले समय में लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब देगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र साहनी ने कहा कि आज देश का युवा बेरोजगारी और आर्थिक समस्याओं से जूझ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं की समस्याओं को गंभीरता से नहीं सुन रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा छात्रों और युवाओं की आवाज बनकर उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ती रहेगी और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा। इस कार्यक्रम में चोपन नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील साहनी, जिला सचिव मंजू देवी, ओबीसी कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष दयाशंकर मौर्य, जिला उपाध्यक्ष जवाहर प्रसाद मौर्य, ब्रह्मदेव भारती, दिनेश यादव सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भी इसमें भाग लिया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.