मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news congressmen protested against the statement of assam cm expressed their displeasure by burning the effigy

Sonbhadra News: असम सीएम के बयान पर कांग्रेसियों का विरोध, पुतला दहन कर जताई नाराजगी.

सोनभद्र में जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड के नेतृत्व में पुतला दहन किया गया। कांग्रेसियों ने मल्लिकार्जुन खड़गे और पवन खेड़ा पर की गई टिप्पणी को अपमानजनक बताया। प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी कर कार्रवाई की मांग उठाई गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि माफी नहीं मिलने तक विरोध जारी रहेगा।

sonbhadra

3:17 PM, Apr 10, 2026

Share:

Sonbhadra News: असम सीएम के बयान पर कांग्रेसियों का विरोध, पुतला दहन कर जताई नाराजगी.
logo

कांग्रेसियों ने मल्लिकार्जुन खड़गे और पवन खेड़ा पर की गई टिप्पणी को अपमानजनक बताया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बढ़ौली चौक पर एकत्रित होकर कांग्रेसियों ने उनका पुतला दहन किया और नारेबाजी करते हुए कड़ी नाराजगी जताई। जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान रामराज सिंह गोंड ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा के खिलाफ की गई कथित अभद्र टिप्पणी बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की भाषा एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को शोभा नहीं देती। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने अपने पद की गरिमा को ठेस पहुंचाई है और उन्हें तत्काल देश से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मांग की गई कि ऐसे बयान देने वाले मुख्यमंत्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर सुबह करीब 11 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता बढ़ौली चौक पर एकत्र हुए और प्रतीकात्मक रूप से पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की और कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष स्वामी अरविंद सिंह, यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शशांक मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष हाजी नूरुद्दीन खान, बृजेश तिवारी, कन्हैया पांडेय, आरटीआई प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा सहित कई वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा कोषाध्यक्ष राजबली पांडे, अमरेश देव पांडे, मृदुल मिश्रा, रोहिल मिश्रा, ओमप्रकाश रावत, दयाशंकर पांडे, आशीष सिंह, स्वतंत्र साहनी, प्रांजल श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार चौबे, शंकर लाल भारती, विशिष्ट चौबे, ददन प्रसाद, अनीता गोंड, रोजनी खान, पंकज मिश्र, राहुल सिंह पटेल, गुलाब तिवारी, दयाराम प्रजापति, ऋषिराज कुमार और सुनील कुमार मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक संबंधित बयान पर माफी नहीं मांगी जाती, तब तक विरोध जारी रहेगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.