Sonbhadra News: कंटेनर ट्रक और बाइक की जोरदार टक्कर, बाइक सवार दो युवकों की मौत.
शक्तिनगर में एक सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। यह दुर्घटना शक्तिनगर-वाराणसी मुख्य मार्ग पर रात लगभग दस बजे प्राइवेट बस स्टैंड के पास बाइक और कंटेनर के बीच टक्कर से हुई। परिजनों के तहरीर पर मामला दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है.
sonbhadra
11:18 AM, Sep 28, 2025
Share:


घटना के बाद लोगों की अस्पताल में लगी भीड़।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
शक्तिनगर में एक सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। यह दुर्घटना शक्तिनगर-वाराणसी मुख्य मार्ग पर रात लगभग दस बजे प्राइवेट बस स्टैंड के पास बाइक और कंटेनर के बीच टक्कर से हुई। सूचना मिलने पर शक्तिनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवकों को एनटीपीसी संजीवनी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मृतकों की पहचान राहुल (उम्र लगभग 20 वर्ष) पुत्र लक्ष्मण प्रसाद और श्याम सुंदर (उम्र लगभग 25 वर्ष) पुत्र राधेश्याम के रूप में हुई है।
विज्ञापन
दोनों बड़वानी बिना के निवासी थे। पुलिस ने दोनों शवों को एनटीपीसी संजीवनी चिकित्सालय के शवगृह में रखवा दिया है। शक्तिनगर थाना प्रभारी राम दरस राम ने बताया कि मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर कल सुबह दुद्धी पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



