ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news contract worker dies due to poisonous gas in obra thermal power plant chaos in the family

Sonbhadra News: ओबरा थर्मल पावर प्लांट में जहरीली गैस की चपेट में आने से संविदा कर्मी की मौत, परिवार में मचा कोहराम.

ओबरा थर्मल पावर प्लांट-सी में सोमवार को क्लोरीन गैस के संपर्क में आने से 54 वर्षीय संविदा कर्मी गोविंद गौड अचेत हो गए। साथी कर्मचारियों ने उन्हें परियोजना अस्पताल पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

sonbhadra

4:17 PM, Nov 16, 2026

Share:

Sonbhadra News: ओबरा थर्मल पावर प्लांट में जहरीली गैस की चपेट में आने से संविदा कर्मी की मौत, परिवार में मचा कोहराम.
logo

ओबरा थर्मल प्लांट में क्लोरीन गैस की चपेट में आने से जान गंवाने वाले संविदा कर्मी गोविंद गौड और मौके पर जुटे लोग।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ओबरा।

ओबरा स्थित थर्मल पावर प्लांट-सी में सोमवार को कार्य के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से एक संविदा कर्मी की मौत हो गई। मृतक की पहचान गोविंद गौड़ (54) पुत्र स्वर्गीय मक्खन गौड़ निवासी सेक्टर-01, क्वार्टर नंबर 1-1-D-257, परियोजना कॉलोनी ओबरा के रूप में हुई है। वह मूल रूप से ग्राम खमरिया, थाना चील्ह, जनपद मिर्जापुर का निवासी था। घटना के बाद परियोजना परिसर में अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार 16 नवंबर 2026 को सुबह करीब 11 बजे थर्मल पावर प्लांट-सी में क्लोरीन गैस रिसाव के दौरान गोविंद उसकी चपेट में आकर मौके पर ही अचेत हो गया। वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों ने तत्काल उसे परियोजना अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी, रॉबर्ट्सगंज रेफर कर दिया। एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाने के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया गया कि गोविंद पिछले करीब 20 वर्षों से विभिन्न कंपनियों के माध्यम से परियोजना में संविदा कर्मी के रूप में कार्यरत था। वर्तमान में वह एसआईपीपीएल कंपनी के अंतर्गत ठेकेदार केएन प्रसाद के माध्यम से काम कर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही ओबरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस लोढ़ी, रॉबर्ट्सगंज भेज दिया गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच और अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। करीब दो दशक से परियोजना में काम कर रहे श्रमिक की मौत से सहकर्मियों में भी शोक का माहौल है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.