Sonbhadra News: सीएमओ कार्यालय का संविदा कर्मी 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप.
एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में तैनात संविदा स्वास्थ्य कर्मी को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की यह कार्रवाई सोनभद्र बस स्टेशन के पास की गई। जानकारी के अनुसार सीएमओ कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत संविदा कर्मी चंचल यादव पर अल्ट्रासाउंड के रजिस्ट्रेशन के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप था।
sonbhadra
4:23 PM, Mar 18, 2026
Share:


परिकात्मक फोटो।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र.
सोनभद्र।
विज्ञापन
एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में तैनात संविदा स्वास्थ्य कर्मी को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की यह कार्रवाई सोनभद्र बस स्टेशन के पास की गई। जानकारी के अनुसार सीएमओ कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत संविदा कर्मी चंचल यादव पर अल्ट्रासाउंड के रजिस्ट्रेशन के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप था। इस संबंध में मिर्जापुर जिले के पीलीकोठी निवासी मीरा देवी पत्नी रत्नेश कुमार शुक्ला ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और चंचल यादव को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन टीम आरोपी को हिरासत में लेकर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पहुंची, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
