ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news controversy in mining sector heated up sp delegation demands action from dm

Sonbhadra News: खनन क्षेत्र में हुआ विवाद गरमाया, सपा प्रतिनिधि मंडल का डीएम से एक्शन की मांग.

चोपन क्षेत्र में अवैध बालू खनन को लेकर विवाद, सपा नेता अनिल यादव से मारपीट और दुर्व्यवहार का आरोप, पप्पू कोल को जबरन ले जाने की भी बात सामने आई। सपा प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से मिलकर जांच की मांग की, प्रशासन ने मामले की जांच शुरू की।

sonbhadra

4:02 PM, Apr 13, 2026

Share:

Sonbhadra News: खनन क्षेत्र में हुआ विवाद गरमाया, सपा प्रतिनिधि मंडल का डीएम से एक्शन की मांग.
logo

सांसद छोटेलाल खरवार ने भी मामले को गंभीर बताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल, चोपन।

जिले के चोपन थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। ताजा मामले में समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और सपा नेता अनिल यादव के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार का आरोप सामने आने के बाद राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि 12 अप्रैल की शाम मीतापुर क्षेत्र में नदी किनारे उस समय यह घटना हुई जब पीड़ित अनिल यादव अपने साथियों के साथ इलाके में भ्रमण करने पहुंचे थे। इसी दौरान जुगैल थाना स्थित मे. रुद्रा माइनिंग एंड कंपनी के बालू खनन में लगे कुछ लोग मशीनों के साथ मौके पर पहुंचे और कथित रूप से गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की गई। अनिल यादव ने आरोप लगाया कि उनके साथ मौजूद पप्पू कोल को जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाया गया और बाद में एडिशनल एसपी के हस्तक्षेप के बाद चोपन थाने लाया गया। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। मामले को लेकर पीड़ित पक्ष ने चोपन थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। वहीं, अगले दिन समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह से मिला और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग कर न्याय की गुहार लगाई। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि मे. रुद्रा माइनिंग द्वारा निर्धारित पट्टा क्षेत्र से बाहर अवैध खनन किया जा रहा है। साथ ही अवैध परिवहन और हाईवे किनारे बिना एमएम परमिट के भंडारण की भी शिकायत की गई। नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में राजनीतिक संरक्षण प्राप्त होने की संभावना है, जिसकी जांच जरूरी है। रॉबर्ट्सगंज सांसद छोटेलाल खरवार ने भी मामले को गंभीर बताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि अवैध खनन हो रहा है तो इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। फिलहाल जिला प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.