Sonbhadra News: विद्यालय की जमीन पर अवैध गुमटी से बढ़ा विवाद, कार्रवाई की मांग.
म्योरपुर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय इंजानी की सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण का मामला सामने आया है। विद्यालय परिसर से सटी जमीन पर एक व्यक्ति द्वारा गुमटी रखे जाने से विवाद बढ़ गया है।प्रधानाध्यापक ने खंड शिक्षा अधिकारी को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पैमाइश में भूमि विद्यालय व पंचायत की बताई गई है, फिर भी कब्जा नहीं हटाया गया।
sonbhadra
10:03 PM, Apr 10, 2026
Share:


पैमाइश में भूमि विद्यालय व पंचायत की बताई गई है, फिर भी कब्जा नहीं हटाया गया।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: नीरज गुप्ता, म्योरपुर।
सोनभद्र।
विज्ञापन
म्योरपुर विकास खंड के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय इंजानी की सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण का मामला अब विवाद का रूप लेता जा रहा है। विद्यालय परिसर से सटी जमीन पर एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा गुमटी रखे जाने के विरोध में खंड शिक्षा अधिकारी को लिखित शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की गई है। जानकारी के मुताबिक, प्राथमिक विद्यालय इंजानी के नवनिर्मित भवन के पास स्थित खाता संख्या 1452 क की भूमि राजस्व अभिलेखों में पंचायत भवन और विद्यालय के नाम दर्ज है। बीते वर्ष 28 मई को ग्राम प्रधान और लेखपाल की मौजूदगी में इस भूमि की पैमाइश कराई गई थी, जिसमें यह स्पष्ट हुआ कि गांव निवासी हरिचरण पुत्र गयाराम कुशवाहा ने उक्त जमीन पर अवैध रूप से गुमटी रख ली है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा संबंधित व्यक्ति को पूर्व में कई बार गुमटी हटाने के लिए कहा गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है। इससे विद्यालय प्रशासन और ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। खंड शिक्षा अधिकारी को भेजे गए पत्र में प्रधानाध्यापक ने स्पष्ट किया है कि इस अतिक्रमण में विद्यालय प्रशासन की कोई भूमिका नहीं है। साथ ही प्रशासन से मांग की गई है कि अवैध कब्जे को हटवाने के लिए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाए। शिकायत पत्र पर प्रधानाध्यापक बिहारी लाल के साथ गवाह के रूप में जटाशंकर, धर्मराज सिंह और पप्पू नाथ के हस्ताक्षर दर्ज हैं। अब सभी की निगाहें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं।
