ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news cooks of pm poshan yojana got respect benefit of cashless medical card and increased honorarium

Sonbhadra News: पीएम पोषण योजना के रसोइयों को मिला सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड और बढ़े मानदेय का लाभ.

चोपन बीआरसी में पीएम पोषण योजना के रसोइयों का सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने रसोइयों को बढ़े मानदेय के चेक और कैशलेस कार्ड वितरित किए। रसोइयों का मानदेय 2000 से बढ़ाकर 3000 रुपये और गणवेश की राशि 500 से बढ़ाकर 1000 रुपये की गई।

sonbhadra

4:04 PM, Aug 23, 2026

Share:

Sonbhadra News: पीएम पोषण योजना के रसोइयों को मिला सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड और बढ़े मानदेय का लाभ.
logo

पीएम पोषण योजना के तहत चोपन बीआरसी में आयोजित कार्यक्रम में रसोइया को बढ़े मानदेय का चेक प्रदान करते अतिथि।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल।

सोनभद्र।

चोपन के ब्लॉक संसाधन केंद्र में 23 अगस्त 2026 को पीएम पोषण योजना के तहत कार्यरत रसोइयों के सम्मान समारोह और कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र के जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि ओबरा के उप जिलाधिकारी रवि पासवान विशिष्ट अतिथि थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ, जिसके बाद सभी आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर रसोइयों को कैशलेस कार्ड और उनके बढ़े हुए मानदेय के चेक वितरित किए गए। मुख्य अतिथि ने प्रतीकात्मक रूप से पांच-पांच रसोइयों को कैशलेस कार्ड और चेक प्रदान किए। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि नंदलाल गुप्ता ने कहा कि सरकार रसोइयों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है। उन्होंने बताया कि रसोइयों का मानदेय 2000 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये कर दिया गया है। पहले उन्हें समाजवादी पार्टी सरकार के समय 700 रुपये मानदेय मिलता था।

विज्ञापन

Img

इसके अतिरिक्त, रसोइयों के साथ किसी दुर्घटना की स्थिति में भारतीय स्टेट बैंक के माध्यम से 2 लाख रुपये का बीमा कवर प्रदान किया जाएगा। उनके गणवेश के लिए मिलने वाली राशि भी 500 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये कर दी गई है। सभी कार्यरत रसोइयों को 5 लाख रुपये वार्षिक कैशलेस चिकित्सा योजना के दायरे में लाया गया है। मुख्य अतिथि ने यह भी कहा कि आने वाले समय में इन सभी योजनाओं में और वृद्धि की जाएगी। विशिष्ट अतिथि उप जिलाधिकारी रवि पासवान ने अपने उद्बोधन में रसोइयों से कहा कि यदि उन्हें इन लाभों को प्राप्त करने में कोई कठिनाई हो, तो वे संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। खंड शिक्षा अधिकारी लोकेश कुमार मिश्र ने सभी अतिथियों और आगंतुकों का स्वागत और आभार व्यक्त किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि आज घोषित सभी योजनाओं का लाभ सभी रसोइयों को शीघ्रता से प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में शिवनाथ जायसवाल मंडल अध्यक्ष ओबरा, उमेश पटेल पूर्व विधानसभा संयोजक, निशांत कुशवाहा वरिष्ठ कार्यकर्ता, राम निवास तोमर पूर्व जिला मंत्री, मनोज सिंह जिला संयोजक आईटी सेल, अनुज त्रिपाठी महामंत्री ओबरा मंडल, बृजेश पांडे क्षेत्रीय सहसंयोजक काशी क्षेत्र, बृजेश श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी ओबरा, उषा शर्मा मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा ओबरा मंडल उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में सभी प्रधानाध्यापक सभी संकुल शिक्षक समस्त ए आर पी एवं बड़ी संख्या में रसोईया उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन मनीष पटेल ने किया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.