ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news cough syrup smuggling 5 accused presented in sonbhadra court special judge ndps court sent on 14 day police remand

Sonbhadra News: कफ सिरप तस्करी: 5 आरोपी सोनभद्र कोर्ट में पेश, विशेष न्यायाधीश NDPS कोर्ट ने 14 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा.

कोर्ट में कफ सिरप मामले के पांच आरोपियों को आज पेश किया गया। विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट के समक्ष पेशी के बाद, सोनभद्र पुलिस ने सभी पांचों अभियुक्तों को 14 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस अब उनसे आगे की पूछताछ करेगी।

sonbhadra

7:44 PM, Dec 8, 2025

Share:

Sonbhadra News: कफ सिरप तस्करी: 5 आरोपी सोनभद्र कोर्ट में पेश, विशेष न्यायाधीश NDPS कोर्ट ने 14 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा.
logo

मामले में रिमांड पर लिए गए पांचो आरोपियों से पुलिस और एसआईटी टीम करेगी पूछताछ.।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

सोनभद्र कोर्ट में कफ सिरप तस्करी मामले के पांच आरोपियों को आज पेश किया गया। विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट के समक्ष पेशी के बाद, सोनभद्र पुलिस ने सभी पांचों अभियुक्तों को 14 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस अब उनसे आगे की पूछताछ करेगी। इन पांचों आरोपियों को बीते दिनों गाजियाबाद में सोनभद्र पुलिस और गाजियाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद, उन्हें पहले गाजियाबाद कोर्ट में पेश किया गया और फिर ट्रांजिट रिमांड पर सोनभद्र लाया गया। यह मामला रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में दर्ज है।

विज्ञापन

Img

पुलिस ने इस मामले में गहन जांच शुरू कर दी है और रिमांड के दौरान आरोपियों से महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुशील यादव (पुत्र मुन्नी लाल यादव, निवासी जरवा जतारा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश), सौरभ त्यागी (पुत्र मुकेश कुमार त्यागी, निवासी मकनपुर शनि चौक के पास, इंदिरापुरम, गाजियाबाद), संतोष भड़ाना (पुत्र जयकार सिंह, निवासी मकान नंबर 42, गढ़ी माजरा भट्ठा नंबर 5, मधुबन बापू धाम नगर, गाजियाबाद) और शादाब (पुत्र रियाजुद्दीन, निवासी मकान नंबर 781, लाला प्रमोद वाली गली, कैला भट्टा चौक, गाजियाबाद कोतवाली नगर, गाजियाबाद) के रूप में हुई है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.