ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
क्राइम/न्यूज़/sonbhadra news cough syrup smuggling mastermind bhola jaiswal arrested father of drug mafia was planning to flee abroad

Sonbhadra News: कफ सीरप तस्करी का मास्टरमाइंड भोला जायसवाल गिरफ्तार, विदेश भागने की फिराक में था ड्रग माफिया का पिता.

पुलिस ने कफ सीरप तस्करी के मास्टरमाइंड भोला प्रसाद जायसवाल को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। आरोपी विदेश भागने की फिराक में था। यह पूरा मामला 18 अक्टूबर 2025 को सोनभद्र में चेकिंग के दौरान दो कंटेनरों से 1,19,675 कफ सीरप की शीशियां बरामद होने से शुरू हुआ था।

sonbhadra

5:30 PM, Nov 30, 2025

Share:

Sonbhadra News: कफ सीरप तस्करी का मास्टरमाइंड भोला जायसवाल गिरफ्तार, विदेश भागने की फिराक में था ड्रग माफिया का पिता.
logo

पुलिस ने कोलकाता में ट्रांजिट रिमांड के लिए न्यायालय में आवेदन किया है, जिसके बाद अभियुक्त को सोनभद्र लाया जाएगा।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

पुलिस ने कफ सीरप तस्करी के मास्टरमाइंड भोला प्रसाद जायसवाल को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। आरोपी विदेश भागने की फिराक में था। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, क्षेत्राधिकारी नगर, एसआईटी और एसओजी टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कोलकाता में ट्रांजिट रिमांड के लिए न्यायालय में आवेदन किया है, जिसके बाद अभियुक्त को सोनभद्र लाया जाएगा। यह पूरा मामला 18 अक्टूबर 2025 को सोनभद्र में चेकिंग के दौरान दो कंटेनरों से 1,19,675 कफ सीरप की शीशियां बरामद होने से शुरू हुआ था। इस बरामदगी के बाद आरोपी बृज मोहन और शिवहरि की सूचना पर सोनभद्र पुलिस ने गाजियाबाद में भी कार्रवाई की। गाजियाबाद में संयुक्त कार्रवाई के दौरान चार ट्रकों से भारी मात्रा में कफ सीरप और 20 लाख रुपये नकद बरामद किए गए थे। जांच में सामने आया कि भोला प्रसाद जायसवाल मेसर्स शैली ट्रेडर्स, रांची (झारखंड) के माध्यम से बड़े पैमाने पर कफ सीरप की नकली बिलिंग कर विभिन्न जिलों में अवैध रूप से वितरण कर रहा था। एसआईटी जांच में भदोही, चंदौली, वाराणसी और सोनभद्र जिलों में लगभग 25 करोड़ रुपये के फर्जी लेन-देन का खुलासा हुआ। इनमें से अधिकांश फर्में अस्तित्वहीन पाई गईं। पुलिस ने संलिप्त खातों को फ्रीज कर दिया है। 29 नवंबर 2025 को ड्रग इंस्पेक्टर राजेश मौर्य ने थाना रॉबर्ट्सगंज में भारतीय न्याय संहिता और एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत एक नया अभियोग पंजीकृत कराया। इस अभियोग में ग्राम बरकरा की फर्जी फर्म 'माँ कृपा मेडिकल' और 'मेसर्स शिवक्षा प्रा. लिमिटेड' द्वारा 1 अप्रैल 2024 से 23 अगस्त 2025 तक 7,53,000 शीशियां 'फेनसेडिल सीरप' अवैध रूप से काले बाजार में बेचने का आरोप है। इन्हीं गंभीर आरोपों के आधार पर सोनभद्र पुलिस की संयुक्त टीम ने भोला प्रसाद जायसवाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी चंदौली, जौनपुर और गाजीपुर जिलों में भी वांछित था।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.