मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news couple absconding for 2 months arrested wanted in case registered under bns and 3 4 dp act

Sonbhadra News: 2 माह से फरार दंपति गिरफ्तार, बी.एन.एस व 3/4 डी.पी एक्ट के तहत दर्ज मामले में थे वांछित.

बीजपुर थाना क्षेत्र के दो माह से फरार चल रहे दंपति को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गिरदावल और नगेसरी देवी के रूप में हुई। दोनों मु.अ.सं. 09/26 के तहत वांछित थे। सुबह करीब 5:05 बजे घर से पुलिस ने दबोचा। पुलिस टीम ने अभियान के तहत की कार्रवाई। अभियुक्तों को न्यायालय भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू।

sonbhadra

12:40 PM, May 5, 2026

Share:

Sonbhadra News: 2 माह से फरार दंपति गिरफ्तार, बी.एन.एस व 3/4 डी.पी एक्ट के तहत दर्ज मामले में थे वांछित.
logo

गिरफ्तारी के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

पुलिस ने दो माह से फरार चल रहे दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गिरदावल (45) पुत्र गंगाराम और उसकी पत्नी नगेसरी देवी (42) के रूप में हुई है। दोनों महुली, थाना बीजपुर, सोनभद्र के निवासी हैं। यह गिरफ्तारी 5 मई 2026 को सुबह करीब 5:05 बजे महुली गांव स्थित उनके घर से की गई। ये दोनों मु.अ.सं. 09/26 धारा 85, 80(2) बी.एन.एस व 3/4 डी.पी एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में वांछित थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछितों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑप्स), क्षेत्राधिकारी दुद्धी और थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक शिवमोहन, कांस्टेबल कृष्ण कुमार गुप्ता और महिला कांस्टेबल प्रियंका की टीम ने यह गिरफ्तारी की। गिरफ्तारी के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। अभियुक्तों को गिरफ्तारी का कारण बताकर पुलिस हिरासत में लिया गया। अग्रिम कानूनी कार्यवाही के लिए उन्हें माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.