ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news cpi demands strict action on cati markundi mining accident demands immediate ban on illegal mining

Sonbhadra News: बिल्ली मारकुण्डी खनन हादसा पर भाकपा ने की सख्त कार्रवाई की मांग, अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने की मांग.

बिल्ली मारकुण्डी खनन क्षेत्र में हादसे भाकपा पार्टी ने मांग की है कि दर्जनों मजदूरों की मौत के जिम्मेदार खनन ठेकेदारों और खदानों का संचालन कराने वाले दोषी अधिकारियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

sonbhadra

6:19 PM, Nov 16, 2025

Share:

Sonbhadra News: बिल्ली मारकुण्डी खनन हादसा पर भाकपा ने की सख्त कार्रवाई की मांग, अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने की मांग.
logo

खनन ठेकेदारों ने अपने लाभ के लिए आदिवासी मजदूरों को मौत के मुंह में धकेल दिया- आर.के. शर्मा

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

बिल्ली मारकुण्डी खनन क्षेत्र में शनिवार को हुए हादसे के बाद रविवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) का एक प्रतिनिधिमंडल घटनास्थल पर पहुंचा। जिला सचिव कामरेड आर.के. शर्मा के नेतृत्व में यह प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवारों से मिलना चाहता था, लेकिन पुलिस छावनी में तब्दील किए गए क्षेत्र में उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। प्रतिनिधिमंडल ने इस कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि जिला प्रशासन अपनी कारगुजारियों को छिपाने के लिए घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर ही पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में बदल दिया है। भाकपा ने सवाल उठाया कि एक ओर जहां मुख्यमंत्री सोनभद्र में आदिवासी जनजाति गौरव दिवस पर बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मना रहे थे, वहीं दूसरी ओर ओबरा क्षेत्र में खनन ठेकेदारों ने अपने लाभ के लिए डेढ़ दर्जन से अधिक आदिवासी मजदूरों को मौत के मुंह में धकेल दिया। पार्टी ने मांग की है कि दर्जनों मजदूरों की मौत के जिम्मेदार खनन ठेकेदारों और खदानों का संचालन कराने वाले दोषी अधिकारियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही, मृतकों के परिजनों को कम से कम 50-50 लाख रुपये का मुआवजा और सभी प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाए। भाकपा ने यह भी मांग की कि सोनभद्र में मानक के विपरीत चल रहे सभी खनन कार्यों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए वर्तमान में सभी प्रकार के खनन कार्य बंद करके सुरक्षा और पर्यावरणीय मानकों की जांच नितांत आवश्यक है। पार्टी नेताओं ने बताया कि 18 नवंबर को होने वाले राष्ट्रव्यापी आंदोलन में इन सभी सवालों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में भाकपा जिला सचिव कामरेड आर.के. शर्मा के साथ कामरेड अमरनाथ सूर्य, कामरेड संजय रावत, कामरेड नागेंद्र कुमार और कामरेड प्रेम चंद गुप्ता शामिल थे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.