मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news cpi has expressed concern over the poor condition of jio network

Sonbhadra News: जियो नेटवर्क की खराब स्थिति को लेकर भाकपा ने चिंता जताई है.

बभनी क्षेत्र में जियो मोबाइल नेटवर्क की खराब स्थिति को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने जियो सेंटर ओबरा के केंद्र प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। संवरा और डूभा गांव के ग्रामीणों ने भी प्रदर्शन कर नेटवर्क समस्या दूर कराने की मांग की। भाकपा के जिला सह सचिव देव कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि अधिकांश स्थानों पर घरों के अंदर नेटवर्क नहीं मिलता, कॉल बार-बार कटती है और इंटरनेट सेवा भी प्रभावित रहती है।

sonbhadra

3:20 PM, Aug 17, 2026

Share:

Sonbhadra News: जियो नेटवर्क की खराब स्थिति को लेकर भाकपा ने चिंता जताई है.
logo

जियो नेटवर्क की समस्या को लेकर संवरा-डूभा के ग्रामीणों का प्रदर्शन, हाथ उठाकर जताया विरोध और तत्काल सुधार की मांग।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने सोनभद्र के बभनी क्षेत्र में जियो नेटवर्क की खराब स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की है। पार्टी ने जियो सेंटर, ओबरा के केंद्र प्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर तत्काल सुधार की मांग की। संवरा और डूभा गांव के ग्रामीणों ने भी प्रदर्शन कर मोबाइल नेटवर्क की समस्या के समाधान की मांग की है। भाकपा के जिला सह सचिव देव कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि बभनी क्षेत्र में जियो नेटवर्क की स्थिति अत्यंत खराब हो चुकी है। अधिकांश स्थानों पर घरों के अंदर मोबाइल नेटवर्क नहीं मिलता, कॉल बार-बार कट जाती हैं और इंटरनेट सेवा भी ठीक से काम नहीं करती। विश्वकर्मा ने कहा कि इस समस्या के कारण छात्र-छात्राओं, किसानों, व्यापारियों, कर्मचारियों और आम उपभोक्ताओं को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जोर दिया कि उपभोक्ता हर महीने नियमित रूप से रिचार्ज कराने के बावजूद गुणवत्तापूर्ण सेवा से वंचित हैं, जो उनके साथ अन्याय है। डिजिटल युग में खराब नेटवर्क के कारण ऑनलाइन पढ़ाई, बैंकिंग, सरकारी सेवाओं और अन्य आवश्यक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। भाकपा ने जियो प्रबंधन से मांग की है कि बभनी क्षेत्र में तकनीकी सर्वे कराकर अतिरिक्त मोबाइल टावर स्थापित किए जाएं तथा नेटवर्क एवं इंटरनेट सेवा में तत्काल सुधार किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध सेवा मिल सके। पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो उपभोक्ताओं के हित में लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। ज्ञापन सौंपने और प्रदर्शन के दौरान अजय प्रकाश पांडेय, विजय कुमार, जिंदलाल रामपाल, अरविंद गुप्ता, जीतलाल गुप्ता, छोटू, राजबली, रामप्रकाश, हीरामती, बच्चू लाल, महेश प्रसाद और त्रिलोकी जीत लाल गॉड सहित कई लोग उपस्थित थे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.