ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news cpi s anger over alleged derogatory statement of farmers demand of public apology from bjp mp

Sonbhadra News: किसानों के कथित अपमानजनक बयान पर भाकपा का आक्रोश, भाजपा सांसद से सार्वजनिक माफी की मांग.

भाकपा जिला सह सचिव देव कुमार विश्वकर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सांसद के कथित बयान की निंदा करते हुए किसानों का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि किसान सालभर खेतों में मेहनत करता है, लेकिन आज महंगाई, महंगे खाद-बीज, डीजल और फसल का उचित मूल्य नहीं मिलने जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। भाकपा ने भाजपा सांसद से बयान वापस लेकर सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की।

sonbhadra

6:07 PM, Nov 12, 2026

Share:

Sonbhadra News: किसानों के कथित अपमानजनक बयान पर भाकपा का आक्रोश, भाजपा सांसद से सार्वजनिक माफी की मांग.
logo

किसानों के कथित अपमान पर भाकपा जिला सह सचिव देव कुमार विश्वकर्मा ने जताया विरोध।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने रीवा के भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा द्वारा किसानों के संबंध में दिए गए कथित अपमानजनक बयान की कड़ी निंदा की है। पार्टी ने सांसद से बयान वापस लेने और देश के किसानों से सार्वजनिक रूप से बिना शर्त माफी मांगने की मांग की है। भाकपा जिला सह सचिव देव कुमार विश्वकर्मा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि सांसद का यह कहना कि किसान साल में केवल तीन महीने काम करते हैं और बाकी समय ताश खेलते हैं, गुटखा खाते हैं तथा नशा करते हैं, देश के करोड़ों मेहनतकश अन्नदाताओं का अपमान है। इस तरह का बयान किसानों के प्रति असंवेदनशील और गैर जिम्मेदाराना सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि किसान बारहों महीने मेहनत करता है। भीषण गर्मी, कड़ाके की ठंड और बारिश की परवाह किए बिना खेतों में पसीना बहाता है। बीज की बुवाई से लेकर फसल की कटाई और बिक्री तक किसान लगातार संघर्ष करता है। इसके बावजूद आज किसान महंगाई, महंगे खाद-बीज, बिजली, डीजल, कर्ज और फसलों का उचित मूल्य नहीं मिलने जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। भाकपा ने कहा कि किसानों की वास्तविक समस्याओं पर बात करने के बजाय उनके चरित्र और मेहनत पर सवाल उठाना बुनियादी मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश है। पार्टी ने मांग की कि भाजपा सांसद अपना बयान तत्काल वापस लें और किसानों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। देव कुमार विश्वकर्मा ने चेतावनी दी कि अन्नदाताओं के सम्मान और अधिकारों के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अपना संघर्ष जारी रखेगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.