मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news cpi s demonstration regarding delay and irregularities in patvadh basuhari road construction warning of agitation in case of delay

Sonbhadra News: पटवध-बसुहारी सड़क निर्माण में देरी और अनियमितताओं को लेकर भाकपा का प्रदर्शन, देरी होने पर आंदोलन की चेतवानी.

पटवध-बसुहारी सड़क निर्माण में देरी और अनियमितताओं को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने सोमवार को सांकेतिक प्रदर्शन किया। पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। यह प्रदर्शन भाकपा की ब्रांच कमेटी कनछ की पूर्व निर्धारित बैठक के बाद हुआ, जिसकी अध्यक्षता कामरेड बंधू गोड़ (पूर्व प्रधान, कनछ) ने की।

sonbhadra

5:37 PM, Feb 9, 2026

Share:

Sonbhadra News: पटवध-बसुहारी सड़क निर्माण में देरी और अनियमितताओं को लेकर भाकपा का प्रदर्शन, देरी होने पर आंदोलन की चेतवानी.
logo

अमिला भवानी मंदिर तक पहुंचने के लिए भी श्रद्धालु इसी सड़क का उपयोग करते हैं।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

पटवध-बसुहारी सड़क निर्माण में देरी और अनियमितताओं को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने सोमवार को सांकेतिक प्रदर्शन किया। पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। यह प्रदर्शन भाकपा की ब्रांच कमेटी कनछ की पूर्व निर्धारित बैठक के बाद हुआ, जिसकी अध्यक्षता कामरेड बंधू गोड़ (पूर्व प्रधान, कनछ) ने की। बैठक में पार्टी के जिला सचिव कामरेड आर.के. शर्मा और खेत मजदूर यूनियन के नेता कामरेड अमरनाथ सूर्य भी उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं ने सड़क निर्माण में हो रही देरी पर आक्रोश व्यक्त किया। सैकड़ों ग्रामीणों ने इस प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने पटवध-बसुहारी सड़क की खस्ताहाल स्थिति को लेकर शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और निर्माणाधीन सड़क पर उतरकर करीब आधे घंटे तक विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि यह मार्ग नक्सल प्रभावित कई गांवों के लिए जीवनरेखा है, जिस पर प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है।इसी मार्ग पर स्थित सोनभद्र के चर्चित देवी स्थान अमिला भवानी मंदिर तक पहुंचने के लिए भी श्रद्धालु इसी सड़क का उपयोग करते हैं। खराब सड़क के कारण श्रद्धालुओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री की पत्नी और चोपन ब्लॉक प्रमुख भी इसी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं, इसके बावजूद एक साल से बन रही यह सड़क पूरी नहीं हो पाई है। इसे भ्रष्टाचार का संकेत माना जा रहा है। खराब सड़क के कारण ग्रामीणों को आपात स्थिति में समय पर अस्पताल पहुंचने में भी दिक्कतें आ रही हैं, और एम्बुलेंस जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। प्रदर्शन के दौरान भाकपा के जिला सचिव कामरेड आर.के. शर्मा ने कहा कि पार्टी इस सांकेतिक प्रदर्शन के माध्यम से चेतावनी दे रही है कि पटवध-बसुहारी मार्ग के निर्माण सामग्री और गुणवत्ता की जांच की जाए। उन्होंने मांग की कि इस मार्ग के निर्माण में तेजी लाकर इसे यथाशीघ्र पूरा किया जाए, जिससे दर्जनों गांवों के लोगों को सरल व सुलभ आवागमन प्राप्त हो और अमिला भवानी दर्शन के लिए आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को भी वर्तमान जटिल रास्ते से तत्काल राहत मिले। अन्यथा क्षेत्रीय ग्रामीणों के साथ भाकपा जल्द ही बड़े पैमाने पर आंदोलन करने को बाध्य होगी। भाकपा नेताओं ने बताया कि 12 फरवरी को मजदूरों के राष्ट्रव्यापी हड़ताल को समर्थन देते हुए भाकपा जिला कौंसिल द्वारा जनपद की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान प्रमुख रूप से कामरेड प्रेम चंद गुप्ता, हृदय नारायण गुप्ता, कामरेड बूटन प्रसाद, योगेन्द्र चंद्रवंशी, नागेंद्र कुमार, गजानंद, राम शकल भारती, राम चंद्र यादव, रामनाथ गुप्ता, विजय कुमार, संजू मदेशिया व विनोद गिरी मुख्य रूप से मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.