ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news cpi will siege the collectorate on december 2 announces jail bharo movement

Sonbhadra News: 2 दिसंबर को कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी भाकपा, जेल भरो आंदोलन का ऐलान.

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) 2 दिसंबर 2026 को सोनभद्र जिला मुख्यालय पर जेल भरो आंदोलन करते हुए कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी। जिला सह सचिव देव कुमार विश्वकर्मा के अनुसार आंदोलन में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे और निवेशकों की फंसी रकम वापस कराने की मांग उठेगी। इसके साथ जल-जंगल-जमीन, आदिवासी अधिकार, रोजगार, मनरेगा मजदूरी और स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर भी प्रदर्शन किया जाएगा।

sonbhadra

4:48 PM, Nov 25, 2026

Share:

Sonbhadra News: 2 दिसंबर को कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी भाकपा, जेल भरो आंदोलन का ऐलान.
logo

भाकपा सह सचिव देव कुमार विश्वकर्मा ने दो दिसंबर को जेल भरो आंदोलन का ऐलान किया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की जिला कमेटी राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर आगामी 2 दिसंबर 2026 को जिला मुख्यालय पर राष्ट्रव्यापी जेल भरो आंदोलन आयोजित करेगी। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार का घेराव कर धरना-प्रदर्शन करेंगे और विभिन्न जनसमस्याओं से संबंधित मांगों का ज्ञापन प्रशासन को सौंपेंगे। भाकपा के जिला सह सचिव देव कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि आंदोलन के माध्यम से मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, लोकतांत्रिक एवं निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने तथा एचबीएन (HBN), पीएसीएल (PACL), सहारा वेलफेयर सहित विभिन्न कंपनियों में फंसी निवेशकों की जमा पूंजी वापस कराने की मांग उठाई जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्षों से गरीब मजदूरों, किसानों, छोटे व्यापारियों और आम नागरिकों की मेहनत की कमाई विभिन्न निवेश कंपनियों में फंसी हुई है। जमाधारक अपनी रकम वापस पाने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अब तक न्याय नहीं मिल सका है। केंद्र सरकार और संबंधित एजेंसियों को इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर निवेशकों का पैसा वापस कराने की ठोस व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि आंदोलन में सोनभद्र की स्थानीय समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा। इसमें जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा, आदिवासियों के अधिकार, रोजगार, सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनरेगा मजदूरी, किसानों की फसल क्षति, भ्रष्टाचार तथा गरीबों के अधिकारों से जुड़े मुद्दे शामिल हैं। भाकपा जिला कमेटी ने मजदूरों, किसानों, आदिवासियों, नौजवानों, महिलाओं, जमाधारकों और आम नागरिकों से 2 दिसंबर को जिला मुख्यालय पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.