ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news cpi workers protested on bhagat singh jayanti prepared for march on 2nd october and assembly gherao on 7th october

Sonbhadra News: भगत सिंह जयंती पर भाकपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, 2 अक्टूबर को मार्च और 7 अक्टूबर को विधानसभा घेराव की तैयारी.

पटवध में भाकपा ने भगत सिंह जयंती पर कार्यक्रम आयोजित कर उनके विचारों को याद किया। कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं ने चुनावी प्रक्रिया को लेकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। भाकपा ने 2 अक्टूबर को मार्च और 7 अक्टूबर को लखनऊ विधानसभा घेराव की तैयारी की।

sonbhadra

7:25 PM, Sep 28, 2026

Share:

Sonbhadra News: भगत सिंह जयंती पर भाकपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, 2 अक्टूबर को मार्च और 7 अक्टूबर को विधानसभा घेराव की तैयारी.
logo

कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं ने चुनावी प्रक्रिया को लेकर प्रदर्शन और नारेबाजी की।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के पटवध स्थित जिला कार्यालय पर सोमवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह के जीवन, विचारों और उनके संघर्ष को याद किया। इस दौरान जनहित, लोकतांत्रिक अधिकारों और सामाजिक न्याय के मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता कामरेड राजेंद्र प्रसाद ने की, जबकि संचालन पार्टी के जिला सह सचिव कामरेड देव कुमार विश्वकर्मा ने किया। भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम के बाद भाकपा कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय के सामने मुख्य मार्ग पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने चुनावी प्रक्रिया को लेकर कथित अनियमितताओं के विरोध में नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान “मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करो” और “ज्ञानेश कुमार को जेल भेजो” जैसे नारे लगाए गए। पार्टी ने चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए अपनी मांगें रखीं। निर्वाचन आयोग के आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार ज्ञानेश कुमार वर्तमान में मुख्य निर्वाचन आयुक्त हैं। प्रदर्शन के बाद पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 2 अक्टूबर को संयुक्त वामपंथ की ओर से लोढ़ी चौराहे से जुलूस निकालकर मार्च किया जाएगा। पार्टी के अनुसार इस दौरान “ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो” के नारे के साथ गांधी जयंती मनाई जाएगी। बैठक में 7 अक्टूबर को अखिल भारतीय किसान सभा के आह्वान पर प्रस्तावित लखनऊ विधानसभा घेराव की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचने की अपील की गई। बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में आर.के. शर्मा, देव कुमार विश्वकर्मा, राजेंद्र प्रसाद, अमरनाथ, बसावन गुप्ता, अमरनाथ बिंद, चंदन प्रसाद, नागेंद्र कुमार, प्रेमचंद, गुलाब निडर, जगबंधन गोंड, रामविलास कोल, लक्ष्मण भुइयां, राम लखन, मंगरी देवी, मो. मुस्तफा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.