ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news crackdown on criminals will be tightened in bijpur complainants will get quick justice inspector in charge avinash singh

Sonbhadra News: बीजपुर में अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, फरियादियों को मिलेगा त्वरित न्याय: प्रभारी निरीक्षक अविनाश सिंह.

बीजपुर थाने के नवागत प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह ने रविवार को पत्रकारों के साथ परिचयात्मक बैठक की। उन्होंने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और स्थानीय समस्याओं की जानकारी लेते हुए अवैध गतिविधियों पर सख्ती और निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि पीड़ितों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाएगा और थाना परिसर फरियादियों के लिए हमेशा खुला रहेगा।

sonbhadra

7:17 PM, Sep 20, 2026

Share:

Sonbhadra News: बीजपुर में अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, फरियादियों को मिलेगा त्वरित न्याय: प्रभारी निरीक्षक अविनाश सिंह.
logo

.बीजपुर के नवागत प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह ने संभाली कमान, पत्रकारों से संवाद कर कानून-व्यवस्था को लेकर साझा की प्राथमिकताएं।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

बीजपुर थाने के नए प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह ने रविवार को थाना परिसर में स्थानीय पत्रकारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध की स्थिति और स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाना उनकी पहली प्राथमिकता है और कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।प्रभारी निरीक्षक ने पत्रकारों से परिचय लिया और क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, मुख्य समस्याओं और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर बात की। उन्होंने बताया कि पत्रकारों को क्षेत्र की समस्याओं और घटनाओं की बेहतर जानकारी होती है। ऐसे में पुलिस और पत्रकारों के बीच तालमेल से समस्याओं को समझने और सुलझाने में मदद मिल सकती है। मूल रूप से जौनपुर जिले के अविनाश कुमार सिंह का स्वभाव मिलनसार बताया गया है। बीजपुर थाने की जिम्मेदारी संभालने से पहले वह सोनभद्र जिले के जुगैल, म्योरपुर और ओबरा जैसे कई थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और लोगों को सुरक्षित माहौल देना पुलिस की मुख्य जिम्मेदारी है। अवैध खनन, नशीले पदार्थ, अवैध शराब जैसी किसी भी गैरकानूनी गतिविधि में शामिल लोगों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई होगी। उन्होंने साफ किया कि किसी भी व्यक्ति को उसकी पहचान या प्रभाव के आधार पर कानून से अलग नहीं माना जाएगा। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस का मकसद सिर्फ अपराधियों पर कार्रवाई करना नहीं है, बल्कि पीड़ित और जरूरतमंद लोगों को समय पर मदद और न्याय दिलाना भी है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि किसी भी समस्या या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनी जाएंगी और उन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बैठक में पत्रकारों ने भी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और अपेक्षाओं से प्रभारी निरीक्षक को अवगत कराया। इस दौरान पुलिस और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर सहमति बनी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.