क्राइम/न्यूज़/sonbhadra news criminal carrying reward of rs 25 000 arrested with 22 grams of heroin

Sonbhadra News: 25 हजार का इनामी बदमाश 22 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार.

एसओजी और रॉबर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त टीम को मिली ने ₹25 हजार के इनामी वांछित आरोपी प्रतीक कुमार उर्फ बंटी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 22 ग्राम अवैध हेरोइन (कीमत लगभग ₹2 लाख) बरामद की है। आरोपी कन्हैया हत्याकांड में भी वांछित चल रहा था और उसके खिलाफ एनडीपीएस समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।

sonbhadra

5:32 PM, Mar 15, 2026

Share:

Sonbhadra News: 25 हजार का इनामी बदमाश 22 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार.
logo

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त पर एनडीपीएस एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में पहले से कई मुकदमे दर्ज ।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

एसओजी और रॉबर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए ₹25 हजार के इनामी वांछित आरोपी प्रतीक कुमार उर्फ बंटी (21) पुत्र अवधेश कुमार निवासी जैत, थाना रॉबर्ट्सगंज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 22 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की है, जिसकी कीमत करीब ₹2.20 लाख बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने 14 मार्च की रात करीब 10:26 बजे आर्यन एकेडमी के पास ग्राम गोरारी क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से हेरोइन बरामद हुई। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि आरोपी 2 जनवरी 2026 को रॉबर्ट्सगंज थाने में दर्ज कन्हैया हत्याकांड में वांछित चल रहा था और उस पर ₹25 हजार का इनाम घोषित था। आरोपी पहले भी एनडीपीएस एक्ट समेत विभिन्न मामलों में जेल जा चुका है और उसके खिलाफ करीब 10 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार वह प्रतियोगी परीक्षा देने के लिए बाहर गया था, इसी दौरान सूचना मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा, एसओजी व सर्विलांस प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश चौबे, चौकी प्रभारी नई बाजार धर्मनारायण भार्गव, उपनिरीक्षक रणजीत सिंह, हेड कांस्टेबल रामजीत शर्मा, कांस्टेबल विनोद भारती तथा एसओजी टीम के सतीश सिंह पटेल, रितेश सिंह पटेल, अजीत कुमार और चालक अजीत यादव शामिल रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.