ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news crocodile attack in son river disaster struck the fisherman as soon as he lifted his net

Sonbhadra News: सोन नदी में मगरमच्छ का हमला, जाल उठाते ही मछुआरे पर टूटी आफत.

चोपन के करगरा गांव में सोन नदी में मछली पकड़ने गए लल्लू केवट पर शनिवार सुबह मगरमच्छ ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से मगरमच्छ को खदेड़कर उनकी जान बचाई। गंभीर रूप से घायल लल्लू को सीएचसी चोपन से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर किया गया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत है।

sonbhadra

10:38 AM, Aug 1, 2026

Share:

Sonbhadra News: सोन नदी में मगरमच्छ का हमला, जाल उठाते ही मछुआरे पर टूटी आफत.
logo

मगरमच्छ के हमले में गंभीर घायल लल्लू केवट को सीएचसी चोपन में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर किया गया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

चोपन थाना क्षेत्र के करगरा स्थित सोन नदी में शनिवार सुबह मछली पकड़ने गए एक मछुआरे पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। मगरमच्छ ने मछुआरे को अपने जबड़ों में जकड़कर पानी की ओर खींचने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों की बहादुरी से उसकी जान बच गई।गंभीर रूप से घायल मछुआरे को सीएचसी चोपन में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार करगरा निवासी लल्लू केवट(65 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय रामप्यारे, शनिवार सुबह करीब छह बजे रोज की तरह सोन नदी में जाल डालकर मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान छिपे एक विशाल मगरमच्छ ने अचानक उन पर हमला कर दिया।मगरमच्छ ने लल्लू केवट को अपने मजबूत जबड़ों में जकड़ लिया और पानी की ओर खींचने लगा।जान बचाने के लिए लल्लू केवट ने शोर मचाया, जिसे सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे। ग्रामीण बिना अपनी जान की परवाह किए लाठी-डंडों से मगरमच्छ पर हमला कर दिया। ग्रामीणों के लगातार प्रहार से मगरमच्छ ने घायल मछुआरे को छोड़ दिया और नदी में भाग गया। इसके बाद ग्रामीणों ने लहूलुहान अवस्था में लल्लू केवट को नदी से बाहर निकाला तथा ग्राम प्रधान फूल कुमार को सूचना दी। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन ले जाया गया। सीएचसी चोपन में तैनात डॉ. अर्जुन कुमार ने बताया कि मगरमच्छ के हमले से घायल के शरीर पर कई गहरे जख्म थे, स्थिति गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया गया। घटना के बाद करगरा सहित सोन नदी किनारे बसे गांवों में दहशत का माहौल है। ग्राम प्रधान का कहना है कि मगरमच्छ के छुपे होने से दिखाई नहीं दिया, अन्यथा पहले से सतर्कता बरती जा सकती थी। ग्रामीणों और मछुआरा समुदाय ने वन विभाग से सोन नदी क्षेत्र में मगरमच्छों की बढ़ती मौजूदगी को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने, चेतावनी बोर्ड लगाने तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है। नदी पर निर्भर मछुआरों ने कहा कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में ऐसे हादसे और भी गंभीर रूप ले सकते हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.