Sonbhadra News: धार्मिक-पर्यटन स्थलों के विकास को करोड़ों स्वीकृत, शिवद्वार मंदिर, राजा नल मंदिर सहित कई जगहों पर बढ़ेंगी सुविधाएं.
जनपद के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास के लिए पर्यटन विभाग द्वारा करोड़ों रुपये की योजना स्वीकृत की गई है। जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने बताया कि शिवद्वार मंदिर, राजा नल मंदिर, राम मंदिर (विंढमगंज) और खैरटिया पिकनिक स्पॉट का सौंदर्यीकरण एवं विकास किया जाएगा। यहां श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हॉल, शौचालय, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाएं विकसित होंगी।
sonbhadra
5:49 PM, Apr 1, 2026
Share:


प्रमुख धार्मिक व पर्यटन स्थलों का होगा कायाकल्प, करोड़ों की योजना स्वीकृत- जिलाधिकारी।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
जनपद में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास के लिए एक व्यापक योजना तैयार की गई है। पर्यटन विभाग ने शिवद्वार मंदिर (घोरावल), राजा नल मंदिर, राम मंदिर (विंढमगंज) और खैरटिया पिकनिक स्पॉट के विकास हेतु करोड़ों रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने बताया कि इन स्थलों पर सौंदर्यीकरण के साथ-साथ आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए यहां हॉल, शौचालय, स्वच्छ पेयजल और प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी। वर्तमान में इन स्थलों पर बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं, लेकिन सुविधाओं के अभाव में उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रस्तावित विकास कार्यों के पूरा होने के बाद इन स्थलों की आकर्षण क्षमता बढ़ेगी, जिससे बाहरी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे और जनपद की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।पर्यटन अधिकारी राजेश भारती ने जानकारी दी कि जनपद के अन्य संभावित धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों को भी चिन्हित किया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर उनके विकास के लिए प्रस्ताव शासन को भेजे जा रहे हैं, ताकि सोनभद्र को एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा सके। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन योजनाओं के क्रियान्वयन से जनपद के पर्यटन क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आएगा और सोनभद्र को प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में पहचान मिलेगी।
