मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news crowd gathered in chopan on ram navami the city echoed with the grand procession

Sonbhadra News: रामनवमी पर चोपन में उमड़ा जनसैलाब, भव्य शोभायात्रा से गूंजा नगर.

रामनवमी के पावन अवसर पर रामचरितमानस हिंदू धर्म जनहित सेवा समिति के नेतृत्व में भव्यशोभायात्रा निकाली गई, जिससे पूरा नगर भक्तिमय माहौल में डूब गया। निकली इस यात्रा का शुभारंभ कैलाश मंदिर से हुआ। शोभायात्रा में भगवान श्री राम, सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान की आकर्षक झांकियां मुख्य आकर्षण रहीं। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए कई स्थानों पर विभिन सामाजिक संस्थाओ द्वारा जलपान और शुद्ध पेय जल की व्यवस्था की गई।

sonbhadra

9:41 PM, Mar 27, 2026

Share:

Sonbhadra News: रामनवमी पर चोपन में उमड़ा जनसैलाब, भव्य शोभायात्रा से गूंजा नगर.
logo

भगवान श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण एवं संकटमोचन हनुमान की सजीव एवं मनमोहक झांकियां आकर्षण का मुख्य केंद्र रहीं।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

सोनभद्र।

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर शुक्रवार को चोपन नगर पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया। रामचरितमानस हिंदू धर्म जनहित सेवा समिति के नेतृत्व में निकली भव्य शोभायात्रा में आस्था, उत्साह और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

Img

शोभायात्रा का शुभारंभ नगर स्थित कैलाश मंदिर से वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन कर किया गया। यात्रा में भगवान श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण एवं संकटमोचन हनुमान की सजीव एवं मनमोहक झांकियां आकर्षण का मुख्य केंद्र रहीं। डीजे पर बज रहे राम भजनों और “जय श्री राम” के गगनभेदी नारों से पूरा नगर गूंज उठा। यह भव्य शोभायात्रा प्रीतनगर सहित नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई निकाली गई। पूरे मार्ग को भगवा ध्वजों से सजाया गया था, जिससे वातावरण पूर्णतः धार्मिक रंग में रंगा नजर आया। शोभायात्रा में उस समय और भी विशेष आकर्षण जुड़ गया, जब उत्तर प्रदेश सरकार के कल्याण राज्यमंत्री संजीव गौड़ ने भी सहभाग कर श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया। यात्रा के दौरान जगह-जगह स्थानीय निवासियों एवं व्यापारियों द्वारा पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया।

विज्ञापन

Img

कई स्थानों पर शरबत, फल एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई थी। समाजसेवी प्रकाश गोयल द्वारा पेयजल की व्यवस्था की गई, वहीं आर्य समाज मोड़ पर नगर पंचायत लिपिक अंकित पांडेय एवं उनकी टीम द्वारा विशेष जलपान कराया गया। इसके अतिरिक्त जायसवाल समाज द्वारा बस स्टैंड स्थित सौम्या स्वीट हाउस पर हलुआ एवं शुद्ध पेयजल की सेवा भी श्रद्धालुओं को प्रदान की गई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। चोपन थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी गई, जिससे पूरी शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Img

शोभायात्रा में युवाओं, महिलाओं एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे श्रद्धालु हाथों में भगवा ध्वज लिए भगवान श्री राम की भक्ति में लीन नजर आए। पूरे आयोजन के दौरान नगर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा, जिसने चोपन की धार्मिक एवं सांस्कृतिक एकता की एक सुंदर मिसाल प्रस्तुत की। इस अवसर पर शोभायात्रा के अध्यक्ष धर्मेश जैन, सुरेश जायसवाल, जितेंद्र जायसवाल, सुनील सिंह, धर्मेंद्र जायसवाल, राजन जायसवाल, मंडल अध्यक्ष संजय केशरी, सत्यप्रकाश तिवारी, अजय सिंह, सतनाम सिंह, अंकित पांडेय, अनिल जायसवाल, प्रमोद कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.